राजस्थान में क्रॉस वोटिंग,सत्ता संगठन में मुसीबत

जयपुर। राष्ट्रपति चुनाव में राजस्थान मे सत्ता पक्ष कांग्रेस से क्रॉस वोटिंग हुई। प्रणब को प्रदेश से 113 और संगमा को 85 वोट मिले। यह दूसरा मौका है, जब ऐसा हुआ है। राज्यसभा चुनाव में भी सत्ता पक्ष के सात से ज्यादा विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की थी। हालांकि, कांग्रेस के मुख्य सचेतक डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि हमें 13 वोट ज्यादा मिले हैं, कोई क्रॉस वोटिंग नहीं हुई। भाजपा के 79 विधायक है। इनमें से हनुमान बेनीवाल निलंबित है। निर्दलीय विधायक जीवाराम, रणवीर पहलवान को जोड़ें तो संख्या 81 होती है। निर्दलीय गोलमा ने संगमा को वोट देने की घोषणा की थी। तो भी संख्या 82 हुई। कांग्रेस के 102 विधायक हैं। निर्दलीय और अन्य सहित उसके 122 वोट माने जा रहे थे। ऐसे में माना जा रहा है सेंध सत्ता पक्ष में ही लगी। क्रास वोटिंग के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ दिल्ली में लॉबिंग कर रहे कांग्रेस के असंतुष्ट विधायक एक बार फिर सक्रिय हो गए है। इस मामले में असंतुष्ट विधायक दिल्ली जाकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, महासचिव राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे।

error: Content is protected !!