संवेदनहीनता एवं कुशासन काग्रेंस की पहचान – किरण माहेश्वरी

राजसमंद। भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव एवं विधायक किरण माहेश्वरी ने कहा कि संवेदनहीनता एवं कुशासन काग्रेंस की पहचान है। प्याज के मूल्यों मे अचानक भारी वृद्धि और खाद्य वस्तुओं के मूल्यों में फिर से वृद्धि काग्रेंस की अक्षमता के कारण है। किरण राजसमंद भाजपा पार्षद दल की पूर्व महासभा बैठक को संबोधित कर रही थी। पार्षदों ने इस बात पर रोष व्यक्त किया कि बजट जैसे महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा के लिए होने वाली बैठक की सूचना मात्र 3 दिन पूर्व ही दी गई। वार्डों में विकास कार्यों के नहीं होने पर भी पार्षदों ने वेदना व्यक्त की। अल्पसूचना के कारण बजट प्रस्तावों का समग्र अध्ययन भी संभव नही है। यह निश्चय किया गया कि नगरपालिका की महासभा एक सप्ताह आगे बढाई जाए। बैठक में न.पा. उपाध्यक्ष अर्जुन मेवाड़ा, नगर अध्यक्ष प्रवीण नंदवाना, नगर महामंत्री सत्यदेव सिंह चारण, पूर्व अध्यक्ष दिनेश पालीवाल, रामेश्वर माली, हिम्मत मेहता, विशाखा तिवाड़ी, गोपी देवी कुमावत, तारा सेन, राजेश पालीवाल, लादी देवी डिडवानिया, राकेश बड़ाला, शिशुपाल सिंह चौधरी, सुरेश पालीवाल एवं चम्पा लाल कुमावत उपस्थित थे।

वसुंधरा राजे के स्वागत के लिए भारी जन उत्साह – किरण माहेश्वरी

राजसमंद। भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा वसुंधरा राजे को प्रदेश अध्यक्ष एवं नेतृत्व सौंपने से राज्य की जनता में भारी उत्साह है। राजसमंद जिले के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव एवं विधायक किरण माहेश्वरी ने भाजपा समर्थकों से अधिक से अधिक से संख्या में वसुंधरा जी के स्वागत के लिए शाहजहांपुर सीमा पर पहूंचने का आव्हान किया। राजस्थान में काग्रेंस के भ्रष्ट एवं अक्षम शासन की समाप्ति के लिए उलटी गिनती प्रारम्भ हो चुकी है। कल वसुंधरा जी शाहजहांपुर में काग्रेंस से राज्य को मुक्त करवाने का शंखनाद करेगी। किरण माहेश्वरी एवं भीम विधायक हरिसिंह के नेतृत्व में जिले के 125 से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाजपा की नवनियक्ति प्रदेश अध्यक्ष वसुंधरा राजे के स्वागत के लिए प्रस्थान किया। जिले की सभी तहसीलों में से कार्यकर्ता गए है। प्रस्थान करने वाले कार्यकर्ताओं में सत्यप्रकाश काबरा, सत्यनारायण पुर्बिया, किशोर गुर्जर, अर्जुन मेवाड़ा, दिनेश पालीवाल, गिरिराज कुमावत, अरुण बोहरा, लेहरुलाल जाट, कमला जोशी, गोपाल बोहरा, राजेन्द्र मेवाड़ा, मानसिंह बारहठ, नाथु गुर्जर, छोगालाल गुर्जर आदि प्रमुख है। जिले से 30 से अधिक गाड़ियों में कार्यकर्ता स्वागत हेतु गए है।

पासपोर्ट सेवा केन्द्र की संभावना बढ़ी ׃ किरण माहेश्वरी

उदयपुर। भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव एवं विधायक किरण माहेश्वरी के सतत प्रयासों से उदयपुर में शीघ्र ही पासपोर्ट सेवा केन्द्र प्रारम्भ हो सकता है। किरण ने विदेश मंत्री, मुख्य पारपत्र अधिकारी एवं अन्य अधिकरणों से संवाद कर नए पारपत्र आवेदन, नवीनीकरण, जनसंख्या, भौगोलिक क्षेत्र, वर्तमान में आ रही असुविधा आदि के बारे में विस्तार से सूचनाऐं प्रस्तुत की। किरण ने बताया कि विदेश मंत्रालय ने राष्ट्रीय अभिज्ञ शासन संस्थान (एन.आइ.एस.जी.) को नए सेवा केन्द्रों की व्यवहार्यता अध्ययन के लिए अधिकृत किया है। संभावित नए सेवा केन्द्रों की सूची में उदयपुर को भी सम्मिलित किया गया है। मुख्य परपत्र अधिकारी ने किरण को लिखे पत्र में बताया कि ये केन्द्र राज्य निजी सहभागिता के आधार पर खोले जाएंगे। क्षेत्राधिकार वाले क्षेत्र से पारपत्र आवेदनों एवं अन्य आवेदनों की संख्या के आधार पर संस्थान अध्ययन करके शीघ्र ही अपना प्रतिवेदन देगा।किरण ने बताया कि पासपोर्ट सेवा केन्द्र की शीघ्र स्थापना के लिए वे अपने प्रयास पूरी शक्ति से जारी रखेगी।

error: Content is protected !!