जन दबाव ने विवश किया सरकार को: किरण

kiran thumbउदयपुर। भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव एवं राजसमंद विधायक किरण माहेश्वरी ने कहा कि संसद पर हमले के अपराधी को मृत्यु दण्ड देना देर से उठाया गया एक उचित कदम है। भारी जन दबाव से विवश सरकार ने अंततरू एक सही निर्णय लिया। कांग्रेस पार्टी मृत्युदण्ड देने में हुए भारी विलम्ब के प्रश्नों से बच नहीं सकती। किरण ने कहा कि गृहमंत्री शिंदे हिन्दू एवं भगवा आतंकवाद और भाजपा व संघ पर आंतकवाद के प्रशिक्षण शिविर चलाने के मिथ्या आरोपों के अपराध से मुक्त नहीं हो सकते है। कांग्रेस पार्टी स्वतंत्रता के बाद से ही आतंकवाद पर राजनीति करती आ रही है। मृत्युदण्ड देने में भारी विलम्ब को विधि प्रक्रिया एवं लोकतंत्र का भाग बताना एक मिथ्या बहाना है। यह तुष्टीकरण के अपराध बोध को दर्शाता है। किरण ने कहा कि आतंकवाद पर त्वरित, प्रभावी एवं शून्य उपेक्षा की नीति राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए अत्यावश्यक है।

error: Content is protected !!