सीएम से मिलने से रोका तो बिफरे पूर्व सांसद

congressसर्किट हाउस में शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिलने पहुंचे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने अंदर से जाने से रोक दिया। यहां पहुंचे पूर्व सांसद विश्वेन्द्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को रोकने पर पुलिस अघिकारियों से नाराजगी जताई और कार्यकर्ताओं को दीवार फांदकर अंदर आने को कह दिया।

माहौल बिगड़ता देख पुलिस महानिरीक्षक आनंद श्रीवास्तव एवं पुलिस अधीक्षक अंशुमन भौमिया ने स्थिति संभाली और पूर्व सांसद को समझाते हुए अंदर ले गए। तब माहौल सामान्य हुआ।

उधर, पूर्व सांसद ने कहा कि कांग्रेसियों को सर्किट हाउस में प्रवेश नहीं देने की जिम्मेदार पुलिस है, जिससे उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत करा दिया है।

error: Content is protected !!