कहर बनकर बरसे बादल

barisजयपुर। प्रदेश में बारिश और ओले गिरने का दौर शनिवार को भी जारी रहा। राजधानी सहित प्रदेश के कई जिलों में बेमौसम बारिश और ओलों ने जानलेवा कहर बरपाया। शनिवार को बिजली गिरने से जयपुर में 2 लोगों सहित प्रदेश में 6 लोगों की मौत हो गई। इस बीच प्रदेश में तापमान 1.9 से 9 डिग्री तक गिर गया है। जोधपुर और अजमेर में सर्वाधिक 9 डिग्री पारा गिरा। रात के पारे में भी 0.4 से 4 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है।

राजधानी में 12 मिमी बारिश

राजधानी में शुक्रवार देर रात शुरू हुआ बारिश का दौर शनिवार सुबह 11 बजे तक रुक-रुक कर चलता रहा। दोपहर में जगतपुरा में चने के आकार के ओले गिरे। इस दौरान शहर में दिन का तापमान 5.9 से गिरकर 19 डिग्री रह गया। रात का तापमान 0.8 डिग्री गिरावट के साथ 12.4 डिग्री दर्ज किया गया। 24 घंटे में शहर में 12.4 मिमी पानी बरसा।

error: Content is protected !!