रामनिवासधाम से त्रिमूर्ति तक सीसी रोड़ का कार्य प्रांरभ

shahpura 2शाहपुरा / नगर पालिका द्वारा शुक्रवार को त्रिमूर्ति चौराहा से रामनिवास धाम तक मुख्य सडक़ के किनारों जो अतिक्रमण हटाया गया उस स्थान पर शनिवार को प्रात: से ही सीसी रोड़ का निर्माण कार्य भी प्रारंभ करा दिया गया है। सीसी रोड़ की चौड़ाई १५ मीटर रहेगी तथा साइडों में पानी की निकासी के लिए नाली का निर्माण भी कराया जायेगा।
पालिका अध्यक्ष रघुनंदन सोनी ने बताया कि नगर के सौंदर्यकरण व सडक़ सुदृढ़ीकरण योजना के अंर्तगत नगर पालिका बोर्ड से पूर्व में अनुमोदित इस कार्य को तत्काल प्रांरभ करा दिया गया ताकि आगामी फूलडोल महोत्सव के दौरान सीसी रोड़ मय डिवाईडर का कार्य पूरा कराया जा सके। सोनी के अनुसार सीसी रोड़ की क्वालिटी पर निगरानी के लिए ईओ की अगुवाई में अधिकारी मौजूद है।
सोनी ने बताया कि त्रिमूर्ति चौराहा के आस पास भी सीसी रोड़ का कार्य कराया जाना है। इस काम को भी शीघ्र अंजाम दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि रामद्वारा बाजार के चबुतरे को आवश्यकता अनुसार तोड़ा गया है। यह भूमि नगर पालिका की ही है। यहां पर लगे हरे पेड़ों को हटाये बिना सीसी रोड़ बनने की स्थिति में उनको नहीं हटाया जायेगा। जरूरत पडऩे पर पेड़ों को अन्यत्र शिफ्ट करने की कार्रवाई प्रस्तावित है।
स्वीकृति मिलेगी ही दीवार टूटेगी
नगर पालिका अध्यक्ष का मानना है कि जिला कलेक्टर से हुई वार्ता के अनुसार पावर हाउस की दीवार को दो मीटर चौड़ाई में तोडऩे की लिखित स्वीकृति मिल जायेगी। स्वीकृति मिलते ही यहां पर भी सीसी रोड़ का निर्माण करा दिया जायेगा।
चौराहे का होगा सौंदर्यकरण
पालिका अध्यक्ष सोनी के मुताबिक त्रिमुर्ति चौराहे का सौंदर्यकरण करके वहां सर्किल का निर्माण भी प्रस्तावित है। पेट्रोल पंप के पास निर्मित दुकानों को हटाने के संबंध में विधि सम्मत तरीके से कार्रवाई अमल में लायी जा रही है। दुकानदारों से वार्ता भी हो रही है। कोर्नर खाली होने पर ही सौंदर्यकरण की योजना अमल में आ सकेगी। इसके लिए जरूरत पडऩे पर पेट्रोल पंप को भी शिफ्ट करने की कार्रवाई होगी।
-मूलचंद पेसवानी

error: Content is protected !!