राजस्थान बजट: आइए डालते हैं एक नजर

badget1जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान बजट का पिटारा खोल दिया। चुनावी साल होने से गहलोत ने प्रत्येक दायरे को छूने की कोशिश की। आइए एक नजर डालते है राजस्थान बजट 2013-14 पर

1. 1 जुलाई 2013 से राज्य कर्मचारियों को 6 वेतनमान का लाभ।

2. जयपुर में बनेगा एक ओर मेडिकल कॉलेज

3. 5 हजार शारीरिक शिक्षकों की भर्ती

4. उर्दू के 1 हजार व्याख्याताओं की भर्ती

5. 1 हजार सैकेण्ड ग्रेड उर्दू शिक्षकों की भर्ती

6. 20 हजार थर्ड ग्रेड टीचरों की भर्ती

7. 10 हजार सेकैण्ड ग्रेड शिक्षकों की भर्ती

8. चिकित्सा विभाग में 20 हजार भर्तियां

9. 64 दंत चिकित्सों की नियुक्तियां होगी

10. चिकित्सकों के 8 हजार पद स्वीकृत किए गए हैं

11. सामान्य स्वास्थ्य केन्द्रों में 1 हजार भर्तियां होगी

12 .15 स्थानों पर चिकित्सा कॉलेजों में 1175 नई भर्तियां होगी

13. निशुल्क दवा योजना में 2 हजार पदों की भर्ती

14.. 15 जिलों में मेडिकल कॉलेज की योजना

15. सरकारी अस्पतालों में नि:शुल्क चिकित्सकीय जांच

16. नि:शुल्क दवाइयों की संख्या 400 से बढ़ाकर 600

17. 86 अस्पतालों में ईसीजी,सोनोग्राफी,एक्स-रे जांच फ्री

18. किसानों को 6 घंटे बिजली देने का खर्च राज्य सरकार करेगी।

19. विधुत वितरण नियमनों के लिए 3 हजार करोड़ रूपए

20. 75 हजार नए कृषि कनेक्शन

21. 33 केवी के 400 सब स्टेशनों का होगा निर्माण

21. कुटीर उद्योगों के लिए नए बिजली फीडर

22. स्कूल और कॉलेजों में गर्ल्स के लिए सेल्फ डिफेंस कोर्स

23. 6 हजार किमी सड़कों का सुदृढ़ीकरण

24. 546 गांवों को सड़कों से जोड़ा जाएगा

25. विश्वबैंक की मदद से गांवों का जोड़ने का लक्ष्य

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत चुनावी साल होने से बजट 2013-14 में हर क्षेत्र को छूते हुए आम आदमी को खुश करने की कोशिश की। पेश है बजट में की गई हर क्षेत्र से जुडी घोषणाएं-

1. बुजुर्गो को तीर्थ यात्रा कराएगी सरकार

2. राजस्थान में लागू होगी वृद्धाश्रम योजना

3. 8 वीं के टॉपर को टैबलेट और 10वीं,12वीं के टॉपर को लेपटॉप

4. 108 एंबूलेंस में बढ़ोतरी के साथ 200 जननी एक्सप्रेस गाडियां

5. 1 लाख सालाना आय वाले एपीएल परिवारों को इलाज हेतु 1 लाख की राशि

6. राज्य के 1 वैज्ञानिक को 5 लाख का प्रोत्साहन पुरस्कार

7. प्रदेश में अंतरजातीय विवाह वाले दंपति को प्रोत्साहन स्वरूप 5 लाख की राशि

8. बीपीएल महिलाओं को साड़ी और पुरूषों को कंबल बांटने की घोषणा

9. पिछड़ा वर्ग के छात्रों को पढ़ाई के लिए 150 करोड़ रूपए उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति की घोषणा

10. 10 वीं तक छात्रों की छात्रवृति में बढ़ावा

11. सीकर के एक संस्कृत विद्यालय को वुमन महिला महाविद्यालय बनाने की घोषणा

12. तहसील मुख्यालयों पर निजी सहभागिता से कॉलेज खोलने की घोषणा

13. स्टूडेंट्स को अब 10 लाख तक एजुकेशन लोन

14 राजस्थान के साहित्यकारों के लिए लिटरेचर फेस्टिवल की घोषणा

15. वक्फ बोर्ड के लिए 10 करोड़ रूपए की सहायता

16. किशनगढ़ में हवाई अड्डे के निर्माण की घोषणा

17. 50 नए सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र,50 प्राथमिक स्वास्थय केन्द्रों की स्थापना की घोषणा।

18. मरूस्थलीय क्षेत्रों की प्रत्येक तहसील में दो-दो तथा अन्य क्षेत्रों की तहसील में एक-एक अस्पताल खोलने हेतु अनुदान

19. देवनारायण योजना अन्तर्गत विभिन्न गतिविधियों के लिए 200 करोड़ रूपए की घोषणा बढ़ाकर 300 करोड़

20. मुख्यमंत्री मदरसा आधुनिकीकरण योजना के विस्तार हेतु 25 करोड़ का प्रावधान

21. प्रदेश के राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाली अल्पसंख्यक वर्ग की बालिकाओं द्वारा 12वीं कक्षा न्यूनतम 60 फीसदी अंको से पास कर राजकीय महाविद्यालयों में प्रवेश लेने पर स्कूटी देने की घोषणा

22. 200 करोड़ रूपए के अंशदान से अल्पसंख्यक विकास कोष के गठन की घोषणा

23. बाल अधिकारों के सरंक्षण के लिए अलग से एक बाल निदेशालय स्थापित करने की घोषणा

24. आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आने वाले बच्चों को 2 यूनिफार्म उपलब्ध कराई जाएगी।

25. मनरेगा में केन्द्रीय योजना में 100 दिन के रोजगार को बढ़ाकर 150 दिन करने की घोषणा

error: Content is protected !!