भाजपा की सुराज-संकल्प यात्रा की तैयारीया युद्ध स्तर पर

bjp logoराजसमन्द, राजस्थान में कांग्रेस कुशासन से मुक्ति और भारतीय जनता पार्टी की लोक कल्याणकारी सरकार की स्थापना हेतु भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वसुंधरा राजे के नेतृत्व में सुराज-संकल्प यात्रा का आगाज अप्रेल के प्रथम सप्ताह में राजसमन्द जिले के धार्मिक स्थल चारभुजा जी से होगा | मीडिया जिला संयोजक मधुप्रकाशलड्ढा ने बताया की यात्रा की प्रारम्भिक तैयारीयों के लिए आगामी १७ मार्च २०१३ को उदयपुर संभाग के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक उदयपुर में महाप्रज्ञ विहार १०० फिट रोड भुवाना सेलिब्रेशन माल के पास प्रात: १० बजे रखी गई हे जिसमे संभाग के प्रदेश पदाधिकारी कार्यकारणी सदस्य, जिलाध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, मोर्चा जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष महामंत्री, सांसद व पूर्व सांसद, विधायक व पूर्व विधायक, प्रधान व पूर्व प्रधान, जिला प्रमुख और पूर्व जिला प्रमुख, सहकारी बेंक के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सहकारी संस्था, भण्डार के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, नगर निगम,नगर पालिका, नगर परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व प्रतिपक्ष के नेता आमंत्रित हे |

error: Content is protected !!