किरण माहेश्वरी नें किया 9 ग्राम सेवा केन्द्रों का उद्घाटन

Sakroda udhgathan (1) 20-4-2013राजसमंद। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक किरण माहेश्वरी ने राजसमंद क्षेत्र के 9 सेवा केन्द्रो का उद्घाटन किया। किरण नें फरारा, साकरोदा, पीपलांत्री, बोरज, बामण टुंकड़ा, मोही, पसून्द, महासतियों की मादड़ी, एवं कुंवारिया में बने राजीव गांधी सेवा केन्द्रों के उद्घाटन के समय एकत्रित ग्रामीणों को भी संबोधित किया और वोटों के सौदागरों से सावधान रहने का अनुरोध किया।

किरण नें कहा कि सेवा केन्द्रों की अवधारणा ग्राम लघु सचिवालय के रुप सुविधा देनें की है। यहाँ सभी शासकीय कार्य एक स्थान पर ही होनें हैं। राज्य सरकार की अक्षमता के कारण सेवा केन्द्रों का लघु सचिवालय की तरह विकास नहीं हो पा रहा है। केन्द्रों पर अभी मात्र ग्रामीण रोजगार सहायक ही कार्य संपादित कर रहे हैं।

किरण नें कहा कि राज्य सरकार बजट घोषणाओं के प्रति किंचित् भी गंभीर नहीं है। ग्रामीण रोजगार योजना में 100 कार्य दिवस पुरा करने वालों को 2100 रु. देने की घोषणा की गई थी। मात्र औपचारिकता के लिए प्रत्येक पंचायत में मात्र 5 व्यक्तियों को ही 2100 रु. का भुगतान किया जा रहा है। यह भुगतान भी पंचायत स्वयं के संसाधनों से कर रही है। प्रत्येक पंचायत में 100 से 150 व्यक्ति 100 से अधिक कार्य दिवस पुरे कर चुके हैं।

किरण नें कहा कि सरकार आधार पत्रक प्रत्येक पंचायत मुख्यालय पर नियमित बनाने की व्यवस्था करें। अभी 3 से 5 पंचायतों के मध्य एक ही स्थान पर आधार पत्रक बनाए जा रहे हैं। यहां पर भी नियमित रुप से बनाने की कोई व्यवस्था नहीं है। इससे जन साधारण को भारी असुविधा हो रही है। आधार पत्रकों को बनानें में हो रही अराजकता कांग्रेस की अक्षमता एवं जनता के प्रति संवेदनहीनता को ही दर्शाता है।

किरण नें इस बात पर भी रोष व्यक्त किया कि सरकार दो वर्षों से नए राशन कार्ड भी नहीं बनवा पाई है।

प्रवक्ता किशोर गुर्जर नें बताया कि सेवा केन्द्रों के लोकार्पण में राजसमंद प्रधान देउ बाई खटीक, उप प्रधान सुरेश जोशी, जि. प. सदस्य संतोषी बाई गमेती, पंचायतों के सरपंच एवं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता भी साथ थे। किरण माहेश्वरी कोटा संभाग में सुराज संकल्प यात्रा के दूसरे चरण में भाग लेने के लिए रविवार को दिन में सड़क मार्ग से कोटा के लिए प्रस्थान करेगी।

error: Content is protected !!