यह लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई हैः किरण माहेश्वरी

Kiran Add 4 (1) 14-4-2013उदयपुर। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक किरण माहेश्वरी ने कहा कि शनिवार को आहूत राजस्थान बंद लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई है। इसमें सभी नागरिकों को सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए। मुख्यमंत्री के वक्तव्य में उनके घृणित इरादों की झलक मिलती है। वे कह रहे हैं कि उनका असली निशाना तो वसुंधरा राजे है। अशोक गहलोत एवं कांग्रेस पार्टी का लोकतंत्र में कतई विश्वास नहीं है। विरोधियों को भय, प्रलोभन, प्रताड़ना अथवा झूंठे प्रकरणों में फंसा कर चुप करना लोकतंत्र के लिए घातक है।
किरण नें कहा कि सरकार की जनविरोधी एवं लोकतंत्र को समाप्त करने की नीतियों के विरुद्ध भाजपा का संघर्ष सतत चलता रहेगा। हम कांग्रेस को उसके कुत्सित उद्धेश्यों में कभी सफल नहीं होने देंगे।

error: Content is protected !!