जयपुर। राजस्थान सिन्धी अकादमी की ओर से स्थानीय पिंकसिटी प्रेस क्लब के प्रकाश मीडिया सेन्टर में सिन्धी अदबी बैठक का आयोजन 1 जून, 2013 को सायं 5.00 बजे किया गया है। अकादमी अध्यक्ष नरेश कुमार चन्दनानी ने बताया कि सिन्धी अदबी बैठक में ’’सिन्धी नाटक: कल्ह अजु ऐं उन्हीअ जो आईन्दो’’ ऐं सिन्धी गायक कलाकारनि जो गौरव ’’कुझ खास शख्सियतूं- हूंदराज दुखायल, मास्टर चंद्र ऐं प्रोफेसर राम पंजवानी’’ विषयों पर चर्चा की जायेगी। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति इन्द्रसेन ईसरानी होंगे तथा विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ नाट्य कर्मी श्रीमती भगवंती मेहरचंदानी होंगी।