लेखिका विम्मी सदारंगानी का सिन्धी अकादमी द्वारा स्वागत

sindhi acedamy logo 1जयपुर। राजस्थान सिन्धी अकादमी द्वारा अकादमी संकुल में मंगलवार, 28 मई, 2013 को ’’महिमाननि जी आजियां’’ कार्यक्रम के अन्तर्गत आदिपुर की सुप्रसिद्ध सिन्धी लेखिका विम्मी सदारंगानी का स्वागत-सत्कार किया गया।

कार्यक्रम के प्रारम्भ में अकादमी अध्यक्ष नरेष कुमार चन्दनानी ने अकादमी की गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने विम्मी सदारंगानी का पुष्प भेंटकर एवं शॉल ओढाकर स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित साहित्यकारों द्वारा सिन्धी भाषा, साहित्य, कला एवं संस्कृति के प्रति अपने-अपने विचारों का आदान-प्रदान किया गया।
लेखिका विम्मी सदारंगानी ने सिन्धी साहित्य में उनके योगदान पर प्रकाष डाला। उन्होंने गुजरात राज्य में चल रही सिन्धी सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं षैक्षणिक गतिविधियों के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी और जयपुर के साहित्यकारों के प्रष्नों के उत्तर भी दिये।
इस अवसर पर काफी संख्या में जयपुर के सिन्धी साहित्यकार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम के अन्त में अकादमी सचिव ने सभी आगुन्तकों का आभार प्रकट करते हुये धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

error: Content is protected !!