जिससे कर रहे थे छेड़छाड़, जब उतरा उसका स्कार्फ तो मनचलों का हुआ बुरा हाल!

RAJ-UDA-woman-arrested-police-rajasthan-newsउदयपुर। बेदला पुलिया के पास शुक्रवार सुबह कार सवार दो युवकों ने स्कूटी पर जा रही महिला से छेड़छाड़ की। फिर पीछा करते हुए फतहपुरा में चेन तोड़ ली, जिसे महिला ने ले जाने नहीं दिया। आरोपी युवक इस महिला के ही क्षेत्र के थे, जो स्कार्फ बंधा होने के कारण उसे पहचान नहीं पाए।
महिला ने दोनों को पहचान लिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी में महिला ने ही बड़ी भूमिका निभाई। पुलिस ने बताया कि बेदला निवासी महिला अपनी 11 साल की बेटी को समर कैम्प में छोड़ने के लिए स्कूटी पर बेदला से मोतीमगरी आ रही थी।
बेदला पुलिया पार करते समय दो युवकों ने छेड़ने के लिए कार को स्कूटी के बराबर ला लिया। महिला ने युवकों से गाड़ी देख कर चलाने को कहा और आगे निकल गई। इस पर दोनों युवक पीछा करने लगे और फतहपुरा के पास स्कूटी से कार अड़ा दी।
महिला असंतुलित हुई गाड़ी संभाल रही थी कि एक युवक ने झपट्टा मार कर चेन तोड़ ली। महिला ने शोर मचाया तो आरोपी चेन छोड़ कर भाग गए।
पीछा कर नोट किए कार के नंबर, फिर दर्ज कराई रिपोर्ट
सरे राह र्दुव्‍यवहार और चेन झपटे जाने से महिला घबरा गई थी, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी। कार लेकर भागते आरोपियों के पीछे उसने स्कूटी दौड़ा दी और नंबर नोट कर लिए। इसके बाद पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवा दी। पुलिस ने तलाश कर आरोपी बेदला निवासी प्रभा मित्र (24) पुत्र रमण मेघवाल और शंकरलाल (28) पुत्र भंवरलाल खटीक को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ महिला से छेड़छाड़ और चेन लूटने के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।
error: Content is protected !!