बारां में बाढ़ को नियंत्रण करने में सरकार नाकाम

vasundhara 1जोधपुर। पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा की प्रदेशाध्यक्ष वसुन्धरा राजे ने कहा है कि बारां जिले में आई बाढ़ को नियंत्रण करने और पीड़ितों को राहत पहुंचाने में ये सरकार नाकाम रही है। बारां जिले में बाढ़ के ताण्डव से करीब 500 मकान गिर गये, लेकिन न तो सरकार ने इन परिवारों की खबर ली और न ही प्रशासन ने। यहां तक कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत और खाद्य सामग्री भी पहुंचाने में ये सरकार नाकाम रही।
राजे ने सरकार द्वारा बारां में बाढ़ राहत के लिए 3 लाख रुपये के आवंटित किये गये बजट को भी नाकाफी बताया है और कहा है कि सरकार नुकसान का वास्तविक आंकलन करवाये कि जिले में किस-किस परिवार का कितना-कितना नुकसान हुआ है। उसके अनुरूप ही उन परिवारों को मुआवजा दें।
उन्होंने कहा है कि बारां, अंता, आखेड़ी, बरखेड़ा, बम्बूलिया महाराज, सीसवाली में बाढ़ के कारण कई लोग बेघर-बार हो गये। जिनके लिए सरकार द्वारा दिया गया बजट बहुत कम है। राजे ने मांग की है कि बारां जिले में राहत राशि तुरंत पहुंचाई जाये और प्रत्येक बाढ़ पीड़ित परिवार को उसके नुकसान का मुआवजा दिया जाये।
error: Content is protected !!