झीलों की नगरी उदयपुर में जमकर बरसे मेघ

fateh sagar paal-सतीश शर्मा- उदयपुर / लेकसिटी में गुरुवार रात भर एंव आज दिन भर भी बादलों की मेहरबानी बनी रही। दिन में फुहार और रिमझिम के बाद देर रात मौसम ने पलटा खाया। तो वही शहर के साथ ही आसपास के गांवों में तेज बारिश का क्रम शुरू हुआ। काफी दिनों बाद बादल देर तक बरसते रहे। तेज बारिश से शहर की कई सड़कों पर पानी भर गया। बादलों के बरसने का क्रम देर रात से शुरू होकर शुक्रवार शाम तक जारी रहा। जलसंसाधन विभाग के अनुसार शुक्रवार सुबह आठ बजे तक सवा इंच पानी बरसा। शहर के साथ ही कैचमेंट में भी तेज बारिश होने से शुक्रवार सुबह सीसारमा नदी का जलस्तर बढ़ गया। इस कारण पीछोला में पानी की आवक भी बढ़ गई। बीती रात जिले के कई जलाशयों के जल स्तर में भी बढ़ोतरी हुई। इस बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई है। रात भर हुई बारिश के चलते कुछ क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई। शुक्रवार सुबह तक भी व्यवस्था नहीं सुधर सकी।

error: Content is protected !!