वसुन्धरा राजे की स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

vasundhara 1जयपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती वसुन्धरा राजे ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। श्रीमती राजे ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि हमारा देश लम्बी लड़ाई के बाद स्वतंत्र हुआ है। आजादी की लड़ाई में लाखों शहीदों की कुर्बानी को हमें हमेशा जहन में रखकर देश के प्रति समर्पित रहना चाहिए। देश की अखण्डता और मातृभूमि की रक्षा देश के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य होना चाहिए।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा है कि देश को आजाद कराने में हमारे प्रदेश राजस्थान की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही है। स्वतंत्रता को लेकर उस वक्त राजस्थान में जो आंदोलन हुए वे युगों-युगों तक याद किये जाते रहेंगे। आज भी देश की रक्षा की खातिर राजस्थान के रणबांकुरे सीमा पर कुर्बानी देने में आगे रहते हैं। श्रीमती राजे ने प्रदेश में भाईचारा और साम्प्रदायिक सद्भाव बनाये रखने की प्रदेशवासियों से अपील भी की।

error: Content is protected !!