हर व्यक्ति के श्रद्धेय बाबा रामदेव : अरोड़ा

51 यत्रियों की साइकिल यात्रा रूणीचा धाम रवाना
2013-08-23 10.41.352013-08-23 10.39.40जयपुर। लोक देवता बाबा रामदेव ना केवल वाल्मिकी समाज बल्कि ईश्वर में आस्था रखने वाले हर व्यक्ति के श्रद्धेय हैं। जन-जन के प्रिय बाबा रामदेव अपनी भक्ति और जरूरतमंदों की सेवा के लिए हमेशा जाने जाएंगे। यह कहना है प्रदेश कांग्रेस कमेटी और राजस्थान फाउंडेशन के उपाध्यक्ष राजीव अरोड़ा का। शुक्रवार को वाल्मिकी बस्ती स्थित वाल्मिकी मंदिर से बाबा रामदेव धाम, रूणीचा के लिए रवाना हुई साइकिल यात्रा को रवाना करते हुए अरोड़ा ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि भले ही आस्था के कई रंग और रूप हैं, लेकिन इसके जरिए सभी भक्त अपने ईष्टदेव तक पहुंचने का प्रयास करते हैं।
वाल्मिकी समाज की ओर से भादवा मेले के अवसर पर निकाली जा रही इस साइकिल यात्रा में कुल 51 यात्री शामिल हुए हैं, जो सात दिन बाद रूणीचा धाम पहुंचेंगे। इस अवसर पर लालचंद जूझ, ओमप्रकाश चेरवाल, कुंदन बेनीवाल, बंटी कल्याणी, प्रेमचंद बारेसा और सुरेश कल्याणी सहित समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

error: Content is protected !!