झाड फूंक के बहाने महंत ने किया विवाहिता से दुष्कर्म

badmer thumb-चंदन सिंह भाटी- बाड़मेर कथा वाचक आसाराम के खिलाफ चल रहे दुष्कर्म मामले की आंच ठंडी पड़ी नहीं थी की सरहदी जिले बाड़मेर के बाटाडू गाँव के मठ के मठाधीश पर एक विवाहिता ने दुष्कर्म का आरोप लगा कर मुख्य न्यायिक मजिस्टर की अदालत में दो दिन पहले परिवाद पेश किया ,मजिस्टेट ने उक्त प्रकरण दर्ज कर जांच के लिए महिला थाना बाड़मेर को भिजवाया जिसे शनिवार को भारतीय दंड संहित धरा 376 के तहत दर्ज किया गया। पुलिस उप अधीक्षक ओम प्रकाश ने बताया की मामला महिला ठाणे में दर्ज कर अनुसन्धान शुरू कर दिया हें।  मामले की पूर्ण जांच की जा रही हें। मामले के अनुसार विराम्नगर निवासी एक विवाहिता ने बताताया की उसका स्वास्थ्य पिछले दो तीन माह से ठीक नहीं रहता हें। उनका परिवार जसनाथ संप्रदाय से हें। इसी के चलते जसनाथ वाडी बाटाडू के महंत हीर नाथ के पास दिखने गए। इसी के चलते महंत का उसके घर आना जाना था इलाज़ के साथ वो महंत को दक्षिणा भी देते रहे। उनीस अक्तूबर को प्रातः छ बजे महंत और उसके साथ पांच अन्य व्यक्ति भी आये उस वक्त उसका पति एक रिश्तेदार के साथ बाहर गए हुए थे। महंत ने विवाहिता को झाड फूंक के लिए अलग से बने औरे में ले गया तथा उसके साथ छेड़छाड़ शुरू की इस दौरान साथ आये  बाहर चले गए। महंत ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया तो उसने चिल्लाना शिरू किया। चिलने कर महंत के साथ आये लोगो ने महंत को दुष्कर्म के लिए सहयोग करते रहे क़ुछ देर बाद उसका पति वापस आया तो महंत और उसके साथ आये लोगो ने दुष्कर्म की घटना का किसी से जिक्र न करने की धमकी दी ,उन्होंने कहा की किसी को कहा तो उनसे बुरा  कोई ना होगा। यह कह कर चले गए। महंत के खिलाफ महिला थाना ने मामला दर्ज कर लिया। जांच आरम्भ कर दी हें
error: Content is protected !!