राठौड की तरह पुष्कर में कौन करवाए होली महोत्सव?

पुष्कर में इस बार अंतरराश्टीय होली महोत्सव को लेकर असमंजस बना हुआ है। पिछले साल तो पहली बार राजस्थान पर्यटन विकास निगम धर्मेन्द्र सिंह राठौड की पहल पर यह आयोजन हुआ, मगर इस बार कोई धणी धोरी नहीं है। असल में राठौड की मंशा पुष्कर व अजमेर उत्तर से विधानसभा चुनाव लडने में थी, इस कारण उन्होंने अपने पद का इस्तेमाल कर लिया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का उन पर वरदहस्त था, इस कारण फंड का कोई संकट नहीं हुआ। ऐसा प्रतीत होता है कि राठौड ने इस आयोजन को पर्यटन विभाग के सालाना कलेंडर में षामिल नहीं किया। ऐसे में महकमे के अधिकारी अपने स्तर पर निर्णय लेने की स्थिति में नहीं हैं। और सरकार का मुंह ताक रहे हैं। कदाचित चुनाव आचार संहिता भी इसमें बाधक है। वैसे यह निर्णय सरकार के स्तर पर ही हो पाएगा। यदि जलदाय मंत्री व पुष्कर के विधायक सुरेश रावत पहल करें तो महोत्सव आयोजित हो सकता है। समय कम बचा है, देखते हैं क्या होता है?

error: Content is protected !!