एक मन गौ मांस के साथ आरोपी गिरफतार

विहिप,बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की सक्रियता का परिणाम
एसपी श्री बहुगुणा ने कहा कि कानून व्यवस्था पर नजर
कसाई मंडी में फिर पुलिस चौकी खोलने कार्य प्रारंभ 
DSC05307– डा. एल. एन. वैष्णव- दमोह/ गौ मांस की एक बडी मंडी के नाम से प्रदेश में विख्यात दमोह नगर में एक अधेड युवक को लगभग एक मन गौ मांस के साथ गिरफतार कर लिया गया है। विश्व हिन्दु परिषद एवं बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ताओं की सक्रियता का परिणाम सामने आया और आरोपी को गौ मांस के साथ पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी हसीब कुरेशी अपनी पत्नि को मोटर साईकिल पर बैठाकर दो बेगों में गौ मांस को ले जा रहा था। सूचना मिलने पर कार्यकर्ताओं ने उसे घेर लिया एवं पुलिस को सूचना दी जिस पर उसको गौ मांस सहित गिरफतार कर लिया गया। ज्ञात हो कि पिछले कई दशक से चली आ रही गौ हत्या एवं मांस के विक्रय एवं निर्यात के लिये पहचानी जाने वाली दमोह की कसाई मंडी में लगातार आज भी उक्त कार्य जारी है जबकि मध्यप्रदेश शासन द्वारा गौ हत्या एवं मांस के विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। कानून के जानकारों की माने तो उक्त कार्य करने एवं सहयोगी दोनो के लिये कडी सजा के प्रावधान हैं। देखा जाये तो यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है लगातार गौ माता को असमय काल के गाल में पहुचाने के तरीके अपनाते हुये एक वर्ग विशेष के कुछ लोग अपना कार्य करने में लगे हुये हैं। सूत्रों की माने तो अगर शीघ्र ही गौ हत्या को रोकने के मामले में प्रशासन कदम नहीं उठाता है तो आंदोलनो का सामना उसे करना पड सकता है।
तीन माह में सात बार-
प्राप्त जानकारी के अनुसार गत तीन माह के अंदर सात बार गौ मांस को पकडा गया वह भी विहिप,बजरंग दल एवं हिन्दुवादी संगठनों में कार्य रहे कार्यकर्ताओं की सक्रियता के चलते। जबकि विचारणीय प्रश्र यह है कि पुलिस को इसमें सफलता स्वयं क्यों नहीं मिल पा रही है? सूत्रों की माने तो विभाग के नाम पर धब्बे का कार्य करने वाले कुछ लोग इसमें सक्रियता निभाते रहते हैं जिनके कारण जहां एक ओर उक्त गौ हत्या एवं मांस का धन्धा फल पूल रहा है?
बंद पडी पुलिस चौकी-
कसाई मंडी में बर्षों पूर्व प्रारंभ की गयी पुलिस चौकी लम्बे अरसे से बंद पडी है। ज्ञात हो कि तत्कालीन कलेक्टर डा.पवन कुमार शर्मा ने उक्त चौकी को प्रारंभ करवाया था उनके स्थानांतरण होते ही इसको बंद करवा दिया गया। सूत्रों की माने तो वोट बैंक की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने तथा पुलिस विभाग के नाम पर धब्बे का कार्य करने वाले कुछ लोगों ने उक्त चौकी को बंद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाहन किया था।
आरोपी हिरासत में मामला दर्ज-
उक्त गौ मांस के मामले में आरोपी हसीब कुरेशी पिता हनीफ कुरेशी उम्र 45 बर्ष निवासी बजरिया वार्ड नं.07 एवं उसकी पत्नि श्रीमती अंजू बेगम उम्र 40 बर्ष को गौ मांस के दो बेगों के साथ गिरफतार कर लिया गया है। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी एन के त्रिपाठी ने बतलाया कि आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 635/2014 धारा 3/9 गौ वध अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया गया है। गौ मांस के परीक्षण के लिये पशु चिकित्सक डा.बीएन पटैल ने अपनी कार्यवाही पूर्ण की है।
कानून-व्यवस्था पर नजर-
siddarth bahuguna ( SP)वहीं जिले के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा का कहना है कि जिले में शांति व्यवस्था बनी रहे तथा अपराधों पर अंकुश लगे यह हमारा प्रयास है। किसी भी हाल में अपराधियों को छोडा नहीं जायेगा। कसाई मंडी की पुलिस चौकी को पुन: प्रारंभ करने की दिशा में कार्यवाही प्रारंभ कर दी गयी है। अपराध करने एवं उसके सहयोगी के रूप में जो सामने आयेगा किसी भी कीमत पर वह बख्शा नहीं जायेगा।

error: Content is protected !!