दीनदयाल उपाध्याय की जयंती कल

Deen-Dayal-Upadhyayअजमेर 24 सितम्बर। भारतीय जनता पार्टी, शहर जिला अजमेर द्वारा भाजपा के प्रेरणा पुरुष एवं जनसंघ के संस्थापक पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती कल शाम 5.30 बजे स्थानीय इंडोर स्टेडियम मे मनाई जाएगी।
शहर जिला प्रचार मंत्री शरद गोयल ने बताया की कार्यक्रम मे शिक्षा राज्यमंत्री प्रो वासुदेव देवनानी, महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती अनिता भदेल, प्रदेश मंत्री व अजमेर के प्रभारी श्री बीरमदेव सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिलाध्यक्ष श्री अरविन्द यादव, महापौर श्री धर्मेन्द्र गहलोत व उपमहापौर श्री सम्पत सांखला उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर शहर जिला पदाधिकारी व कार्यसमिति सदस्य, मण्डल पदाधिकारी, मोर्चों के अध्यक्ष महामंत्री, विशेष व स्थाई आमंत्रित अपेक्षित रहेंगे।
शरद गोयल 9414002132
जिला प्रचार मंत्री
भाजपा शहर जिला अजमेर

error: Content is protected !!