वसुन्धरा ने जोधपुर संभाग के पदाधिकारीयों की बैठक ली

vasundhara 20जयपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेष अध्यक्ष श्रीमती वसुन्धरा राजे ने प्रदेष मुख्यालय पर जोधपुर संभाग के पदाधिकारीयों एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक ली। बैठक में जोधपुर संभाग के जोधपुर शहर एवं देहात, जैसलमेर, बाडमेर, पाली, जालौर, सिरोही जिलो के प्रदेष पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, प्रधान, मोर्चा के अध्यक्ष, नगरनिकाय अध्यक्ष उपस्थित थे। इस बैठक में घोषणा-पत्र में शामिल किये जाने वाले महत्वपूर्ण और संगठनात्मक विषयों के साथ-साथ मंडल स्तर तक के राजनैतिक हालात पर विचार विमर्ष किया गया, जन समस्याओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली ।
संभाग में आने वाले जिलों द्वारा कांग्रेस सरकार की नीतियों से त्रस्त आमजन की पीड़ा, सरकार की विफलताएं, बिजली-पानी, महिला उत्पीड़न आदि समस्याओं से श्रीमती राजे को अवगत कराया गया। इसके उपरान्त जोधपुर संभाग की इस बैठक में राष्ट्रीय सचिव भूपेन्द्र यादव, भाजपा विधायक दल के सचेतक राजेन्द्र राठौड, प्रदेष महामंत्री कालीचरण सराफ, सतीष पूनियां, प्रदेष उपाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, डॉ. दिगम्बर सिंह ने श्रीमती वसुन्धरा राजे की प्रस्तावित सुराज संकल्प यात्रा के संबंध में चर्चा की।

error: Content is protected !!