कांग्रेस के भ्रष्टाचार की नूतन कड़ी है अजमेर न्यास प्रकरण: किरण माहेश्वरी

kiran4उदयपुर। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक किरण माहेश्वरी नें कहा कि कांग्रेस घोटालो और भ्रष्टाचार की पर्याय बन चुकी है। अजमेर नगर विकास प्रन्यास के अध्यक्ष नरेन शहाणी भगत की भू नियमन प्रकरण घोटाले में संलिप्तता भ्रष्टाचार की नूतन कड़ी है। राज्य सरकार को अविलम्ब अजमेर न्यास को भंग कर देना चाहिए।
किरण ने कहा कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्युरो के अधिकारी कह रहे हैं कि उनके पास भू दलाल, न्यास के अधिकारी एवं अध्यक्ष भगत के टेलिफोन वार्ताओं की लम्बी टेप है। ऐसे में इस काण्ड में लिप्त दोषियों को बंदी नहीं बनाया जाना आश्चर्यजनक है। राज्य कांग्रेस नेतृत्व पुरे प्रकरण की लीपापोती में लगा है। राजस्थान के सभी नगरों में भू नियमन भ्रष्टाचार का बड़ा क्षेत्र बन गया है। कांग्रेस की भ्रष्टाचार को संरक्षित करने की कार्यशैली के कारण राज्य का विकास अवरुद्ध हो गया है। जन साधारण की स्थिति विकट हो गई है।

error: Content is protected !!