अजमेर! अजय नगर स्थित ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम में मंगलवार शाम अजय नगर सिंधी समाज के वार्षिक चुनाव संपन्न हुए। चुनाव से पहले अध्यक्ष भगवान कलवानी ने कार्यकारणी का दो साल का लेखाजोखा प्रस्तुत किया। कलवानी ने अपने कार्यकाल में निकाली गयी पुस्तक सिंधु धारा का भी वर्णन किया। अजय नगर सिंधी समाज के संरक्षक स्वामी स्वरूपदास उदासीन की अध्यक्षता में वार्षिक चुनाव संपन्न हुए। जिसमें भगवान कलवानी को दोबारा से अध्यक्ष पद पर मनोनित किया गया। वहीं महामंत्री पद पर लक्ष्मण रूपानी और कोषाध्यक्ष वासुदेव लालवानी बनाये गये। भगवान कलवानी ने बताया कि सिंधी समाज के उत्थान और युवा पीढी को समाज की मुख्य धारा से जोडने के लगातार प्रयास करते रहेगें। अगली बैठक में कार्यकारणी भी घोषित की जायेगी।