वसुन्धरा-कटारिया के बीच फिर उभरे मतभेद

चुनावी संभावनाओं पर फिर सकता है पानी
z1z2-सतीश शर्मा- उदयपुर । राजस्थान में चुनाव के पहले ही भाजपा की एकता तार-तार होते दिख रही है। प्रदेशाध्यक्ष वसुन्धरा राजे और प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया के बीच एक बार फिर मतभेद होते दिख रहे है। सूत्रो से मिली जानकारी के मुताबित प्रदेश की 35 सीटों पर प्रत्याशियों का लेकर दोनो के बीच मतभेद हुये है, इसकी भनक लगते ही केन्द्रीय नेतृत्व सक्रिय हो गया है। अब भाजपा के प्रत्याशी चयन का फेसला अब केन्द्रीय चुनाव समिति (सीईसी) करेगी। सूत्रो की माने तों सीईसी की 5 नवम्बर को होने वाली पहली बैठक में अब राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह, पीएम इन वेटिग पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी, संगठन मंत्री सौदान सिंह स्वंय प्रत्येक सीट पर चर्चा करेगे और सामूहिक विचार-विमर्श, पैनल से मिलान करके ही संसदीय बोर्ड द्वारा इस पर फैसला किया जाएगा।

हालाँकि वसुन्धरा और कटारिया के बीच मतभेद इससे पहले भी हुये थे, पिछले चुनाव के दौरान भी दोनो के बीच मतभेद हुये थे। कुछ समय पूर्व ही केन्द्रीय नेतृत्व ने वसुन्धरा को प्रदेशाध्यक्ष और कटारिया को प्रतिपक्ष में नेता बनाकर संतुलन बिठाने के प्रयास किये थे, इसके बाद दोनो एक ही सुर में बात कर रहे थे, लेकिन के नजदीक आते ही दोनो की राजनीतिक महत्वकांक्षा एकता पर भारी पडते हुयें नजर आ रही है।
किस बात से  बिगड़ रहे है मतभेद -प्रत्याशियों के बारे में व्यक्तिगत पसन्द-नापसन्द भी वरिष्ठ नेताओं के बीच मतभेद का बडा कारण है। राज्य की कई सीटो पर पार्टी को दमदार उम्मीदवार नही मिल रहे है, तो कुछ बडे नेताओ की सिफारिश से भी कई पैनल और सर्वे कमजोर पडते दिखाई दे रहे है।
आखिरकार क्यों नाराज है कटारिया – सूत्रों के अनुसार चार दिनो पूर्व हुई पहले वसुन्धरा की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान प्रतिपक्ष नेता गुलाबचन्द कटारिया ने खुलकर अपनी नाराजगी जताई थी। बैठक के दौरान उदयपुर जिले की वल्लभनगर विधानसभा सीट से पूर्व रणधीर सिंह भीण्डर या उनकी पत्नी दीपेन्द्र भीण्डर को प्रत्याशी बनाने का प्रस्ताव आया। इस पर कटारिया भडक गये। वही राजसंमद जिले की नाथद्वारा सीट से भी कटारिया पूर्व विधायक शिवदान सिंह की भतीजी संगीता चैहान को टिकट देने के पक्ष में है, जबकि वसुन्धरा मौजूदा विधायक और सीपी जोशी को एक वोट से हराने वाले कल्याण सिंह चैहान के पक्ष में है। इसी तरह अभी उदयपुर संभाग की कपासन, राजसंमद, चितौडगढ, निम्बाहेडा की सीटो को लेकर भी पेच फंसी हुआ है। भाजपा की भी पहली सूची के मंगलवार या बुधवार तक जारी होने की संभावना है।
सतीश शर्मा
सतीश शर्मा

वही दुसरी ओर दो दिनो पूर्व विधानसभा चुनाव को लेकर काग्रेंस की ओर से जारी की गई प्रत्याशियो की सूची में भी सीएम अशोक गहलोत की पंसद को तवज्जो दी गई है। जारी सूची मंे 63 नाम है, जिनमें अधिकांश गहलोत खेमे के है। पिछला चुनाव जीतने वाले आधे विधायको का नाम इस सूची में शामिल हैं, सूची में सीएम अशोक गहलोत और विधानसभ अध्यक्ष दीपेन्द्र सिंह शेखावत के नाम भी शामिल है। वही सूची में प्रदेशाध्यक्ष चन्द्रभान और सांसदो के नाम भी शामिल नही है, जो चुनाव लडने के इच्छुक है। वही पूर्व केन्द्रीय मंत्री सीपी जोशी भी अपने समर्थकों को टिकट दिलवाने में कामयाब रहे है।

error: Content is protected !!