केकडी 27 मई,(पवन राठी)
शहर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से आज कांग्रेस कार्यालय पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि श्रद्धा पूर्वक मनाई गई इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निर्मल चौधरी ने की !कार्यक्रम में उपस्थित सभी कांग्रेसजनों ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित किए इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निर्मल चौधरी ने पंडित जवाहरलाल नेहरु की जीवनी पर प्रकाश डाला और जिला महामंत्री रतन पवार ने नेहरू जी को स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बताते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष कमलेश साहू ,नगर पालिका उपाध्यक्ष संपत देवी झारोटियां , पार्षद रामराज शर्मा, पार्षद रमाकांत दाधीच, पार्षद जितेंद्र बोयत, पार्षद विनोद कुमार आचार्य ,पार्षद नदीम अख्तर ,वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहम्मद सईद नकवी ,दशरथ सिंह ,चेतन धाभाई ,विजेंद्र पाराशर, नोरतमल साहू ,रामेश्वर लाल झरोटिया, जुगल किशोर आछेरा ,सोनू सम्राट ,धनेश जैन ,नोरत मल रेगर, महावीर प्रसाद रेगर ,सत्यनारायण जाट ,शंकर लाल साहू ,शंकर डसानिया ,शरीफ मोहम्मद अंसारी ,कैलाश चंद पारीक ,राधेश्याम गोपलान ,रमेश साहू ,शंभु सिंह ,अब्दुल सत्तार , गोपाल गुर्जर ,सहित कहीं कांग्रेस जन उपस्थित थे