राजस्थान के अन्य प्रसिद पशु मेले

पुष्कर पशु मेले के अतिरिक्त राजस्थान में अन्य पशु मेले भी प्रसिद्ध हैं |
गंगापुर पशु मेला

डा. जे. के. गर्ग
डा. जे. के. गर्ग
इस मेले का आयोजन भीलवाडा के समीप में बसे गंगापुर गांव में होता है(यहां गंगा माता का मंदिर है इसीलिये इसे गंगापुर के नाम से जाना जाता है)| यहाँ का पशु मेला स्थानीय ग्रामीणों की जीविका का मुख्य साधन है, इस मेले में प्रति वर्ष देश के विभिन्न हिस्सों से लोग आते हैं और पशुओं की खरीदारी करते हैं |

कोलायत पशु मेला
कोलायत पशु मेला राजस्थान का दूसरा सबसे बड़ा पशु मेला है | इस मेले का आयोजन दिसंबर के महीने में किया जाता है इस मेले को कपिल मुनि मेला के नाम से भी जाना जाता है,क्योंकि यहां पर कपिल मुनि का मंदिर है | कोलायत मेले की रौनक यहां के52घाट हैं जिन्हें बहुत सुन्दरता से सजाया जाता है |

झालावाड़ पशु मेला
झालावाड़ पशु मेले को चंद्रभागा मेले के नाम से भी जाना जाता है | इस मेले का आयोजन कार्तिक महीने में होता, इस मेले का आयोजन झालापाटन में किया जाता है,जो झालावाड़ से6किलोमीटर की दूरी पर है, यहां गाय,भैंस,ऊंट और बैल की खरीददारी की जाती है |

नागोर का पशु मेला
यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा पशु मेला है, इसका आयोजन जनवरी-फरवरी के महीने में होता है, इस मेले में राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्रों से आनेवाले लोग भाग लेते हैं | यहां खास कर ऊंट और बैल की खरीददारी होती है | यह मेला ऊंट के बाजार के लिए बहुत ही प्रसिद्ध है. यहां भेड़,बकरी का भी बड़ा बाजार लगता है. यहां पर मटका फोड़ और लंबी मूछों की प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाता है,जिसमें देश के कई हिस्सों से लोग भाग लेने आते हैं |

जे. के. गर्ग
सन्दर्भ—विकीपीडिया,भारतज्ञानकोष,मेरीडायरी के पन्ने
Please visit ourblog—gargjugalvinod.blogspot.in

error: Content is protected !!