सरदार वल्लभ भाई पटेल के अनमोल विचार

डा. जे.के.गर्ग
डा. जे.के.गर्ग
यह हर एक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह यह अनुभव करे की उसका देश स्वतंत्र है और उसकी स्वतंत्रता की रक्षा करना उसका कर्तव्य है| हर एक भारतीय को अब यह भूल जाना चाहिए कि वह एक राजपूत है, एक सिख या जाट है| उसे यह याद होना चाहिए कि वह एक भारतीय है और उसे इस देश में हर अधिकार है पर कुछ जिम्मेदारियां भी हैं |स्वतंत्र भारत में कोई भी भूख से नहीं मरेगा. इसके अनाज निर्यात नहीं किये जायेंगे| कपड़ों का आयात नहीं किया जाएगा | इसके नेता ना विदेशी भाषा का प्रयोग करेंगे ना किसी दूरस्थ स्थान, समुद्र स्तर से 7000 फुट ऊपर से शासन करेंगे| इसके सैन्य खर्च भारी नहीं होंगे इसकी सेना अपने ही लोगों या किसी और की भूमी को अधीन नहीं करेगी. इसके सबसे अच्छे वेतन पाने वाले अधिकारी इसके सबसे कम वेतन पाने वाले सेवकों से बहुत ज्यादा नहीं कमाएंगे| और यहाँ न्याय पाना ना खर्चीला होगा ना कठिन होगा |एकता के बिना जनशक्ति शक्ति नहीं है जबतक उसे ठीक तरह से सामंजस्य में ना लाया जाए और एकजुट ना किया जाए, और तब यह आध्यात्मिक शक्ति बन जाती है|

शक्ति के अभाव में विश्वास किसी काम का नहीं है | विश्वास और शक्ति , दोनों किसी महान काम को करने के लिए अनिवार्य हैं |बेशक कर्म पूजा है किन्तु हास्य जीवन है|जो कोई भी अपना जीवन बहुत गंभीरता से लेता है उसे एक तुच्छ जीवन के लिए तैयार रहना चाहिए| जो कोई भी सुख और दुःख का समान रूप से स्वागत करता है वास्तव में वही सबसे अच्छी तरह से जीता है| अविश्वास भय का कारण होता हैं | गरीबों की सेवा ही ईश्वर की सेवा है |

सकंलन कर्ता—डा.जे.के.गर्ग

error: Content is protected !!