राशिफल मई 2017

दयानन्द शास्त्री
दयानन्द शास्त्री
—यह राशिफल सामान्य आधार पर एवं आपके लग्न और चंद्र राशि को ध्यान में रखते हुए लिखा गया है |
—अच्छे या बुरे परिणामों के लिए आपकी वर्तमान दशा – अंतर दशा अधिक जिम्मेदार होती है साथ ही दशानाथ की कुंडली में स्थिति के अनुसार ही परिणाम आते है अतः किसी विशेष परिस्थिति में अपनी कुंडली की जाँच कराकर ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचे |
—( यह मई 2017 का यह राशिफल चन्द्र राशि (Moon Sign) आधारित है और वैदिक ज्‍योतिष के सिद्धान्‍तों के आधार पर तैयार किया गया है।चंद्रमा प्राय: सवा दो दिन, बुध व सूर्य एक माह, मंगल डेढ़ महीने, शुक्र लगभग एक मास, वृहस्पति तेरह महीने, शनि ढाई वर्ष और राहु-केतु 18 महीने तक एक राशि पर रहते हैं। संपूर्ण वर्ष में जातक के ऊपर ज्यादा प्रभाव गुरु, राहु व शनि का रहता है। इसलिए वर्ष फलगणना में इनका ज्यादा महत्व है।ज्योतिषीय सुविधा की दृष्टि पूरे आकाश मंडल को 360 भागों में बांट लिया है। जन्म पत्रिका में जो मानव की कुंडली बनी होती है, वह भी आकाश मंडल का ही एक रूप है। अध्ययन की सुविधा के लिए 360 को 12 भागों में बांट दिया और 30 बिन्दुओं की एक राशि मान ली गई। इन बारह राशियों में पूरा आकाश मंडल समाहित है। )
=============================================================
मेष :— बुध पराक्रम स्थान में प्रवेश कर रहा है। व्यवसाय एवं नौकरी में परिवर्तन तथा बदलाव हो सकता है। राजनीति में सक्रिय जातकोंं को अति उच्च पद मिलने की संभावना है। यह महीना इस राशि वाले जातको के लिए समय आपके अनकूल चल रहा है। कोई भी कार्य घर के बड़े-बुजुर्गों की सलाह लेकर ही करें। सेहत का ध्यान रखें एवं किसी भी दुविधा में न पड़ें। कला जगत से जुड़े जातकों के लिए समय अच्छा है। प्रफेशनल व्यक्ति अपनी बुद्धि और चातुर्य से आगे बढ़ पाएंगे। माह के अगले पखवाड़े में धन के प्रति लालच बढ़ेगा। नए लक्ष्य निर्धारित करेंगे और उसे हासिल करने के लिए योग्य आयोजन करेंगे। घर-परिवार की बात करें तो सामान्य से अच्छा समय कह सकते हैं। ऐसे समय में गलतफहमी, मनमुटाव या अहंकार को भुला देंगे तो दाम्पत्यसुख अच्छी तरह से प्राप्त कर पाएंगे। छात्रवर्ग के लिए भी शांतिपूर्ण समय है। करियर के अनुरूप आप बड़े निर्णय लेंगे। विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है।

शुभ दिन : सोमवार,मंगलवार।
इन तारीखों से सावधान रहें—7,8,16,17,25,26,27|

वृषभ :— बुध धन स्थान में प्रवेश कर रहा है। व्यापार में आर्थिक लाभ होने की संभावना है। व्यवसाय एवं नौकरी में वरिष्ठों का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। राजनैतिक क्षेत्र के व्यक्तियों को नए अधिकार प्राप्त होने की संभावना है। समय अनुकूल होने से विरोधी भी आपके मित्र बन जाएंगे। विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम करने की आवश्यकता है।नौकरी करने वाले जातकों को कार्य स्थल पर सहकर्मियों के साथ वैचारिक मनमुटाव, साझेदारी एवं दाम्पंत्य जीवन में अनबन का सामना करना पड़ सकता है या जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, ऐसी संभावना गणेशजी व्यक्त कर रहे हैं। इस समय आप धैर्य व संयम रखें। लोग आपका मजाक उड़ा सकते हैं। आप दूसरों की बात पर ध्यान दिए बगैर अपने काम में व्यस्त रहेंगे तथा लक्ष्य को ध्यान में रखेंगे तो सफलता प्राप्त कर पाएंगे। ऐसे समय में आपको नए काम करने के लिए तैयार रहना पड़ेगा। मित्र वर्ग से भी आपको अपेक्षित साथ-सहयोग नहीं मिलेगा।

शुभ दिन : बुध,गुरु।
इन तारीखों से सावधान रहें—1, 2, 9, 10, 18, 19, 20, 28, 29

मिथुन:— धार्मिक कार्यों के प्रति आपका झुकाव बढ़ेगा। राजनैतिक क्षेत्र के जातकों को कोई प्रतिष्ठित महिला राजनीति में उच्च पद देने का प्रस्ताव रख सकती है। यह महीना इस राशि वाले जातको के लिए विरोधियों से सावधान रहने की जरुरत हैं। कार्य किसी के आग्रह पर न करें। शान्ति से कार्य निपटाने में आपकी भलाई है। घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। आपके कार्य निर्धारित समय पर पूरे होंगे और रुके हुए कार्यों का भी उपाय हासिल होगा। परदेश जाने की संभावना भी अधिक बन रही है। व्यवसाय में नए विचारों पर अमल करेंगे। वसूली के लिए भागदौड़ बढ़ेगी। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाज़ी न करें । संतान सम्बंधित चिंता से आप परेशान रहेंगे। माह के अगले पखवाड़े में सौंदर्य प्रसाधन या मनोरंजन क्षेत्र से सम्बंधित जातकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। दाम्पंत्य जीवन में भी बड़े उतार-चढ़ाव आएंगे और जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। घर में किसी मांगलिक प्रसंग की संभावना है।शिक्षा के लिए विदेश जा सकते हैं।

शुभ दिन : सोम,शानि।
इन तारीखों से सावधान रहें–10,11,19,20,27,28।

कर्क :—व्यापार का कारक ग्रह हानि स्थान में प्रवेश कर रहा है। राजनीति व व्यापार में महिला पक्ष से लाभ होने की संभावना है। नौकरी में पदोन्नति व नए पद में रुकावट आ सकती है। सभी क्षेत्रों में भाग दौड़ अत्यधिक रहेगी। कार्यों में विलम्ब एवं अड़चनें परेशान करेंगी। करियर एवं भविष्य सम्बंधित चिंता का समाधान मिलेगा। किसी पर अंधविश्वास न करें, साहसिक कार्यों से दूर रहें। हो सके तो वाहन धीरे चलाएं। विरोधियों के सामने पूरे जोश से काम करें। सहयोग लेना एवं सहयोग देना, सम्पर्क, प्रचार, भ्रमण, एक-दूसरे के साथ टेलीफ़ोन पर सम्पर्क एवं गठबंधन को मज़बूत बनाने का समय है। आप परिवार की ज़रूरतें पूरी करेंगे, हालांकि आपको अधिक प्रयत्न करने होंगे। अपने आप सब कुछ हासिल करने की आप की इच्छा होगी और आप इस दिशा में प्रयत्न करेंगे। कोई बात ऐसी भी होगी जो आपको मानसिक तौर पर परेशान करेगी, और जो आप दूसरों को नहीं कह पाएंगे। आगे आप निराशा छोड़कर जीवन को उत्साहपूर्वक जीने के लिए प्रयास करेंगे।कोई भी गलत लगने वाला कार्य किसी के भी आग्रह पर न करें।

शुभ दिन : सोमवार।
इन तारीखों से सावधान रहें—5,6,13,14,15,23,24।

सिंह :– बुध लाभ स्थान में तथा शुक्र भाग्य स्थान में प्रवेश कर रहा है। माता लक्ष्मी की कृपा से घर धन-धान्य से परिपूर्ण रहेगा। इस सप्ताह आपकी सभी आकांक्षाएं पूर्ण होंगी। यह महीना इस राशि वाले जातक को अपने क्षेत्र में कोई सम्मानित पद भी मिल सकता है। नौकरी करने वाले जातकों के लिए अच्छा समय शुरू हो चुका है। वाहन खरीद के लिए समय अच्छा है। दिल और मन में शांति हो ऐसे विचारों से शुरुआत करें। आपकी सफलता से विरोधी परेशान रहेंगे। आपको नए अवसर भी मिलेंगे। आप पर गणेशजी की पूर्ण कृपादृष्टि रहेगी ऐसा कह सकते हैं। अच्छे कार्य, आवेग और भरपूर जोश और उत्साह के साथ सामाजिक ज़िम्मेदारी या वादा निभाने का समय है। माह के अगले पखवाड़े में आप ऐसा सोच रहे हैं कि आर्थिक स्थिति मजबूत रहे और स्थिरता बनी रहे, आप बिल्कुल सही सोच रहे हैं, परंतु उसके लिए आप को योग्य योजना बनानी पड़ेगी। आपमें लालच अधिक रहेगा। सावधान रहें यह वृत्ति आनेवाले समय में आपको जोखिम में ला सकती है। परिवार के साथ आमोद-प्रमोद एवं मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। कला व खेल क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

शुभ दिन : मंगल,शनि।
इन तारीखों से सावधान रहें—7,8,16,17,26,27।

कन्या :— इस सप्ताह अज्ञात भय लगा रहेगा। भागीदारी से समस्या उत्पन्न होगी तथा किसी भी कार्य में आपकी साझेदारी है तो वह टूट सकती है। भूमि संबंधी मामले परेशानी पैदा करेंगे। घर लेने में अभी कुछ विलम्ब लगेगा। आपके मन में नए कार्य बनी योजना साकार होगी, परंतु यहां अपने विचारों, प्राथमिकताओं और योजनाओं को फिर से जांचते हुए आगे बढ़ने की ज़रूरत है। मित्र वर्ग और रिश्तेदारों से उपहार मिलने से आनंद होगा। आपमें तकनीक के प्रति रुचि अधिक होने से आधुनिक माध्यमों एवं उपकरणों द्वारा लोगों के सम्पर्क में रहेंगे। माह के अगले पखवाड़े में परिवारजनों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। अचानक खर्च के लिए तैयार रहें। शरीर में स्फूर्ति की कमी रहेगी। गुस्से पर काबू रखें। कार्य सफलता नहीं मिलने से निराश रहेंगे। संतान संबंधित चिंता रहेगी। उच्च विद्याभ्यास करने के लिए इच्छित छात्रवर्ग योग्य आयोजन कर पाएंगे। मित्रों द्वारा लाभ होने की संभावना है।परिवार के किसी भी व्यक्ति का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। क्योंकि आने वाला समय आपके लिए अनुकूल है।

शुभ दिन : सोम,बुध।
इन तारीखों से सावधान रहें—1, 2, 9, 10, 18, 19, 20, 26, और 27 |

तुला : पदोन्नति में रुकावट बने रहने की संभावना है। भूमि-भवन व अन्य जमीन के मामले परेशानी उत्पन्न करेंगे। व्यवसाय में आर्थिक लाभ की संभावना है। यह महीना इस राशि वाले जातको को स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देन चाहिए । नौकरी में स्थानान्तरण होने की संभावना है। ईश्वर भक्ति में आपका मन व्यस्त रहेगा। आप कल्पना के माध्यम से अलौकिक दुनिया में सैर करना पसंद करेंगे। ज़मीन जायदाद के कागज़ात में आपको अनुकूलता रहेगी। सामाजिक जीवन में आपको मान-सम्मान मिलेगा। नए कार्य की शुरुआत के लिए प्रयत्नशील बनेंगे। व्यापार के क्षेत्र में नए सम्पर्क और पहचान से लाभ होगा। 15वीं तारीख को आपके लिए प्रतिकूल समय हैं। सेहत का ध्यान रखें। ग्रहदशा सुधरने के बाद सृजनात्मकता और लेखन जैसे विषयों की ओर आप झुकेंगे। लंबे समय के आर्थिक आयोजन या नई शुरुआत के लिए अच्छा समय है। नौकरी में वरिष्ठ आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे। यात्राएं लाभकारी सिद्ध होंगी।

शुभ दिन : शुक्र, शनि।
इन तारीखों से सावधान रहें– 3,4,11,12,21,24,30।

वृश्चिक:— इस सप्ताह आपको अनचाही बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। कोई अज्ञात भय आपको सताता रहेगा। विरोधियों के सक्रिय होने से कार्य क्षेत्र में उच्च पद का सपना साकार होने में बाधा आएगी। व्यापार में विदेश से लाभदायक समाचार प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य के मामले में सर्दी, खांसी, दमा एवं पेट से सम्बंधित परेशानी हो सकती है। विचारों से ऐसी उलझनें होंगी कि आप किसी निर्णय पर नहीं आ पाएंगे। उच्च अधिकारियों से तर्क वितर्क न करें। व्यवसाय में साझेदारों एवं दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी के साथ संयमित बोली का उपयोग करने की सलाह है। ऐसे समय में आप जितने व्यवहारिक बनेंगे उतना ही लाभ होगा। माह के मध्य में नेत्रपीड़ा जैसी शारीरिक तकलीफ हो सकती है, जबकि कोर्ट-कचहरी, शत्रु जैसी बाह्य समस्याओं से आपको बेचैनी रहेगी। रोज़मर्रा के खर्च में उल्लेखनीय वृद्घि देखने को मिलेगी। छात्रवर्ग के लिए समय अनुकूल नहीं है। माह के अंतिम दौर में आपके जीवन में आध्यात्मिकता का स्पर्श होगा। साथ ही वित्तीय उन्नति के लिए भी गाड़ी पटरी पर चल रही हो ऐसा एहसास होगा। मित्रों व सहयोगियों से संबंध मधुर बनेंगे। बुध एवं गुरु को सभी क्षेत्रों में तनाव की संभावना है।

शुभ दिन : सोमवार।
इन तारीखों से सावधान रहें—5,6,13,14,15,24,25

धनु:— परिवार सहित आपका झुकाव धार्मिक कार्यों के प्रति बढ़ेगा। व्यापार में लाभ होने की संभावना है। विद्यार्थी विद्या अध्ययन के लिए विदेश जा सकते हैं। कोई भी गलत कार्य किसी के आग्रह पर भी न करें । विरोधी सक्रिय हैं। घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। यह महीना इस राशि वाले जातको को मकान, वाहन सुख प्राप्ति के योग भी हैं। उच्च शिक्षा की आपकी मनोकामना पूर्ण होगी। अपने लिए या परिवार के लिए भौतिक सुख-सुविधा आपकी प्राथमिकता पर रहेगी। आपके कार्य निर्धारित समय में पूरे होंगे और आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। माह के प्रारंभिक समय में खासकर सट्टाबाजी प्रवृत्ति या शेयर बाज़ार में दूसरों के कहने से बिना सोचे साहस न करें। संतान के साथ छोटे-मोटे मामले में आप उग्र चर्चा में उतर सकते हैं, इसलिए संयम और धीरज रखें यह अति आवश्यक है। विवाहित जातक लग्न जीवन का सुख बहुत ही अच्छे प्रमाण में प्राप्त कर सकेंगे। अविवाहित जातकों को योग्य जीवनसाथी के मिलने की संभावना है। संतान, परिवार और मित्रों के साथ अच्छी तरह समय व्यतीत कर पाएंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पदोन्नति की संभावना है।परिवार सहित यात्रा हो सकती है। राजनीति में उच्च पद प्राप्त हो सकता है।
इन तारीखों से सावधान रहें—7,8,16,17,26,27

मकर:—शुक्र सुख स्थान में प्रवेश कर रहा है। नौकरी में स्थान परिवर्तन एवं कार्य क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव आ सकता है। फिर भी ग्रहों की स्थिति आपके अनुकूल है,जो आपको प्रत्येक क्षेत्र में मदद करेंगे। कोई नया समझौता हो सकता है। परिश्रम से सफलता एवं धन लाभ होगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। इस माह आपका पिता के साथ मनमुटाव हो सकता है। खान-पान का ध्यान रखें, सेहत बिगड़ सकती है। विद्या प्राप्ति में किसी भी तरह की रुकावटें आ सकती हैं। भोग विलास के साधन होने के बावजूद आप उनका उपयोग नहीं कर पाएंगे। मन में विचारों की उलझन रहने से उद्वेग रहेगा। आपको व्यावसायिक क्षेत्र में थोड़े अवरोध आ सकते हैं। आप गलत काम करने के लिए प्रेरित होंगे या व्यवसाय में कूटनीति अपनाने के बारे में सोचेंगे ऐसी संभावना है। नौकरी में प्रगति में रुकावटें आ सकती हैं। रोज़मर्रा के कार्यों में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौर में भाग्य साथ नहीं दे रहा हो ऐसा लगेगा। आपकी धार्मिक वृत्ति में ईश्वर पर श्रद्धा डगमगा सकती है। अविवाहित जातकों के लिए योग्य जीवनसाथी पसंद करने का समय है। आप दांपत्यसुख उत्तम प्राप्त कर पाएंगे एवं आपके विपरीत लिंगी से संबंध बढ़ेंगे। आपका नया वाहन लेने का सपना साकार हो सकता है।
इन तारीखों से सावधान रहें—1, 2, 9, 10, 18, 19, 20, 28, 29

कुंभ :— बुध विद्या तथा शुक्र पराक्रम स्थान में प्रवेश कर रहा है। यह महीना इस राशि वाले जातको को कार्यक्षेत्र में कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन होने की संभावना है। सोमवार एवं मंगलवार को व्यवसाय एवं घरेलू समस्याएं तनाव बढ़ाएंगी। आपके लिए यह माह थोड़ा कष्टदायी या अशुभ फलदायी हो सकता है। ऐसी परिस्थिति में जब जन्म के ग्रह प्रबल होंगे तो आपको राहत मिल सकती है। इस माह आप में अहंकार बढ़ने से परिवारजनों और बाहर के व्यक्तियों के साथ मनमुटाव हो सकता है। विवाहित जीवन में हलचल हो सकती है व सावधान रहने की जरूरत है। बुज़ुर्गों की सलाह लिए बगैर कार्य न करें। शारीरिक तंदुरस्ती बिगड़ सकती है। मन में आवेग को अंकुश में रखना पड़ेगा। इस समय में आप योग, मेडिटेशन, रेकी जैसे क्षेत्रों की ओर झुकेंगे। वित्तीय लेन-देन या निवेश में ध्यान रखें, स्वयं को कर्ज लेने की स्थिति में न पहुंचाएं। स्वास्थ्य में आपको विशेष नेत्र पीड़ा हो सकती है। किसी की ज़मानत न दें। अदालती मामलों में थोड़ा सा संभलकर रहें। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। यात्रा करते समय सचेत रहें।
इन तारीखों से सावधान रहें—3, 4, 11, 12, 21, 22, 30, 31

मीन:— राजनीति में प्रतिष्ठित लोगों से संबंध बढ़ेंगे। इस माह इस राशि वाले जातको के लिए इन्कम के नए स्रोत खुलेंगे। कार्य क्षेत्र में आपको कोई सम्मानित पद मिल सकता है। घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। आपके प्रणय सम्बंध खिल उठेंगे और रोमांस की दुनिया में आप सैर कर रहे हो ऐसा एहसास होगा। परंतु अग्नि तत्व का वक्री मंगल आपके स्वभाव में उग्रता लाएगा। इसकी वजह से रुकावटें आ सकती हैं। आपकी विनम्रता ही सफलता की सीढ़ी तैयार करेगी। साथ ही सूर्य का बल प्राप्त होने से आप उत्साह और आत्मविश्वास के साथ वित्तीय उपार्जन करेंगे। जीवनसाथी के साथ व्यवहार में विनम्रता रखें। आपकी ज्ञान जिज्ञासा में वृद्धि होगी। सौंदर्य प्रसाधन, सजावट, गहने, मनोरंजन और कला क्षेत्र से आप उन्नति की अपेक्षा रख सकते हैं। आपकी आध्यात्मिकता में वृद्धि होगी। सरकारी कामकाज में आप नया साहस करने के लिए प्रेरित होंगे। सामाजिक क्षेत्र में भी आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि की संभावना है। विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम करने की आवश्यकता है। कोई अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है।

शुभ दिन: शुक्र, शनि।
इन तारीखों से सावधान रहें—5,6,13,14,15,23,24

पंडित “विशाल” दयानन्द शास्त्री,

error: Content is protected !!