15 फ़रवरी 2018 का होगा पहला सूर्यग्रहण

दयानन्द शास्त्री
प्रिय पाठकों/मित्रों, इस वर्ष लगभग 15 दिनों के अंतराल पर वर्ष 2018 का दूसरा ग्रहण देखने को मिलेगा। मध्यरात्रि में ग्रहण लगने से 16 फरवरी का आरंभ ही ग्रहण के साथ होगा। रात में ग्रहण लगने के कारण यह भारत में नहीं दिखेगा।। इससे पहले पिछले महीने की 31 जनवरी 2018 को चंद्रग्रहण हुआ था। जो पूरे भारत में दिखाई दिया था। इस पूरे वर्ष में 3 सूर्यग्रहण होंगें। इसके बाद 13 जुलाई को सूर्यग्रहण पड़ेदा जो ऑस्ट्रेलिया में तो दिखाई देगा लेकिन भारत में नहीं। इसके बाद 11 अगस्त को भी सूर्य ग्रहण लगेगा जो पूर्वी यूरोप, एशिया, नोर्थ अमेरिका और आर्कटिक में दिखाई देगा। इसके अलावा चंद्र ग्रहण 27/28 जुलाई को पड़ेगा। जो यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अप्रीका, नोर्थ अमेरिका और अटलांटिक में दिखाई देगा।

ज्योतिषाचार्य पंडित दयानन्द शास्त्री के अनुसार 15 फरवरी को सूर्य ग्रहण पड़ रहा है। हालांकि यह ग्रहण भारत में दिखाई न देकर ब्राजील, जॉर्जिया, अर्जेंटीना, चिली समेत अन्य कई देशों में दिखाई देगा। लेकिन तब भी ग्रहण ज्योतिष के मुताबिक व्यक्ति के जीवन को प्रभावित करता है। एक पखवाड़े में दो ग्रहण पड़ना ज्योतिष के मुताबिक खतरे की घंटी माना जा रहा है। भारतीय समयानुसार सूर्य ग्रहण रात 12.25 से शुरू होगा, जो सुबह 4.10 तक रहेगा। यान, खान दुर्घटना के साथ ही प्राकृतिक प्रकोपों की आशंका को यह ग्रहण कई गुना बढ़ा रहा है। हम हिन्दू शास्त्रों की बात करे तो हिन्दू शास्त्र के अनुसार ग्रहण अधूरा हो या पूरा, लेकिन ग्रहण को हर हालत में अशुभ ही माना जाता है.

यह सूर्य ग्रहण दक्षिण जार्जिया, प्रशांत महासागर, ब्राजील, चिली, अर्जेंटिना, अंटार्कटिका, अटलांटिका आदि देशों में दिखाई देगा। भारत में सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा। भारतीय समय के अनुसार ये सूर्य ग्रहण 15 फरवरी की रात 12 बजकर 25 मिनट (12 बजे के बाद नया दिन लग जाएगा यानी 16 फरवरी) से शुरू होगा और इसका मोक्ष सुबह 4 बजे होगा।
क्या सूर्य ग्रहण 15 फरवरी 2018 का सूतक समय मान्य होगा —-

नहीं,क्योकि ये सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए इस ग्रहण में सूतक समय लागू नहीं होगा, मतलब आप हर कार्य कभी भी कर सकते है बिना किसी परेशानी के।

स्थान जहाँ पर सूर्य ग्रहण 15 फरवरी 2018 दिखाई देगा—

अंटार्टिका
किंग एडवर्ड पॉइंट
चिली
स्टैनली, फ़ॉकलैंड आइसलैंड्स
ब्राज़ील
अर्जेंटीना
उरुग्वे

मेष-सूर्य ग्रहण की वजह से 16 फरवरी के बाद मेष राशि के लोगों को धन लाभ मिलने की संभावनाएं हैं। इनकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रुके हुए कामों में सफलता मिलेगी। रुके हुए कामों में गति आएगी।
वृषभ-इस राशि के लोगों को परेशानियां हो सकती हैं। मानसिक तनाव रहेगा। घर-परिवार में परेशानियां बढ़ सकती हैं।
मिथुन-इस राशि के लोगों के लिए समय सामान्य रहेगा। जितनी मेहनत करेंगे उतना लाभ मिलेगा।इस राशि के लोगों को मेहत के अनुसार फल मिलेगा।
कर्क-आने वाला समय कर्क राशि के लिए थोड़ी परेशानियां बढ़ा सकता है। धन हानि होने के योग बन रहे हैं। सावधानी रखें।
सिंह-अगर आप व्यापार करते हैं तो सावधान रहें। हानि हो सकती है। वैवाहिक जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं।
कन्या-कन्या राशि के लोगों के लिए आने वाला समय अच्छा रहेगा। सफलता मिलेगी। शत्रुओं पर जीत मिलेगी। कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
तुला- ग्रहण के बाद इस राशि के लोगों को घर-परिवार और समाज में मान-सम्मान पाने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक तनाव रहेगा। यात्रा में हानि हो सकती है।
वृश्चिक-इस राशि के लिए भी आने वाला समय सफलता दिलाने वाला रहेगा। आप नौकरी करते हों या व्यापार धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं।
धनु-सूर्य ग्रहण के बाद आपकी इच्छाशक्ति में वृद्धि होगी। यात्रा हो सकती है, जिससे धन लाभ मिलने की संभावनाएं हैं।
मकर-सूर्य ग्रहण की वजह से मानसिक तनाव बढ़ने की संभावनाएं हैं। आय की अपेक्षा खर्च बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।
कुंभ- मानसिक तनाव बढ़ सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। शारीरिक कष्ट होने के योग बन रहे हैं।
मीन-इस राशि पर सूर्यग्रहण का असर सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें. सोच-समझकर बात करें।

पंडित दयानन्द शास्त्री,
(ज्योतिष-वास्तु सलाहकार)

error: Content is protected !!