कर्नाटक चुनाव 12 मई 2018 की भविष्यवाणी

दयानन्द शास्त्री
ज्योतिर्विद पंडित दयानन्द शास्त्री बताते हैं की कर्नाटक चुनाव 2018 में इस दफा जो भी होगा, आपने सपने में भी नहीं सोचा होगा। ऐसी बाजी पलटेगी कि देखने वाले बस देखते ही रह जायेंगे । 224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा में कांग्रेस को 52-67 सीटें तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 118-126 सीटें मिलने के साथ एक बहुमत वाली विधानसभा बनने की भविष्यवाणी है। ज्योतिर्विद पंडित दयानन्द शास्त्री के अनुसार बाकी की अधिकतर सीटें जनता दल (सैकुलर) अथवा जद (एस) को मिलने की सम्भावना बनती है। हम (ज्योतिर्विद पंडित दयानन्द शास्त्री) यह भविष्यवाणी करते हैं कि भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत (224 सीटों में से 112 से अधिक ) प्राप्त कर सकती है।
हमारी (ज्योतिर्विद पंडित दयानन्द शास्त्री) गणना यह बताती है कि कांग्रेस को 112 की जादुई संख्या को छूने के लिए लोकप्रिय मतों के कुल 40 प्रतिशत की जरूरत होगी। दूसरी ओर भाजपा को 112 की संख्या तक पहुंचने के लिए लोकप्रिय मतों के कुल केवल 37 प्रतिशत की जरूरत होगी, यदि पार्टी के वोटों का बंटवारा 2013 के पैटर्न के ही अनुरूप हो।
========
दूसरी तरह से देखें तो कांग्रेस को 2013 में 36.6 प्रतिशत लोकप्रिय मत मिले थे और इसे अपने पक्ष में और 3.4 प्रतिशत मत हिस्सेदारी की जरूरत है ताकि पूर्ण बहुमत प्राप्त कर सके। तीनों पाॢटयां जो अब भाजपा बनाती हैं, को 2013 में मिल कर 32.5 प्रतिशत वोट मिले थे तथा इसे भी बहुमत का आंकड़ा छूने के लिए अपने पक्ष में मात्र 3.5 प्रतिशत
पाठकों को याद होगा कि 2013 के कर्नाटक विधानसभा चुनावों से पहले पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येद्दियुरप्पा के खिलाफ भ्रष्टाचार के कई आरोप लगने के बाद भाजपा में कई विभाजन हुए थे। येद्दियुरप्पा ने अपनी खुद की पार्टी कर्नाटक जनता पक्ष (के.जे.पी.) बनाने के लिए भाजपा छोड़ दी थी। येद्दियुरप्पा मंत्रिमंडल के एक सदस्य बी.श्रीराममुलु भी अपनी खुद की पार्टी (बी.एस.आर. कांग्रेस) बनाने के लिए भाजपा से अलग हो गए।
इस फूट से भाजपा को 2013 के चुनावों में काफी धक्का पहुंचा था और उसकी सीटें 40 तक सिमट गई थीं। जद (एस) दूसरे स्थान पर रही थी। कांग्रेस को आराम से बहुमत मिल गया था।
के.जे.पी. तथा बी.एस.आर.सी. बाद में 2014 के आम चुनावों से पूर्व भाजपा में लौट आई थी तथा येद्दियुरप्पा और श्रीराममुलु दोनों ने भाजपा की टिकटों पर लोकसभा चुनाव जीते। मोदी लहर के चलते भाजपा कर्नाटक में 28 लोकसभा सीटों में से 17 जीतने में सफल रही।

पंडित दयानन्द शास्त्री,
(ज्योतिष-वास्तु सलाहकार)

error: Content is protected !!