राशिफल और पंचांग : 5 अप्रेल, शुक्रवार, 2019

राजेन्द्र गुप्ता
आज और कल का दिन खास
====================
5 अप्रेल- देव कार्य चैत्री अमावस्या आज।
5 अप्रेल- पंचक का पांचवां दिन आज।

6 अप्रेल- नवरात्रि घट स्थापना कल।
6 अप्रेल- गुडी पडवा पर्व कल।
6 अप्रेल- सिंधी समुदाय का चेटीचंड पर्व कल।
6 अप्रेल- दक्षिण भारत का प्रमुख युगादी पर्व कल।

आज का पंचांग
******************
5 अप्रेल, 2019
=============
तिथि चैत्र अमावस्या 14.20 तक
नक्षत्र उत्तराभाद्रपदा नक्षत्र 29.35 तक
करण रेवती करण दिन-रात
पक्ष कृष्ण पक्ष
वार शुक्रवार
योग ऐन्द्र योग 22.05 तक
सूर्योदय 06.11
सूर्यास्त 18.36
चन्द्रमा मीन राशि में दिन रात
राहुकाल प्रात: 10.30 से 12.00 तक
विक्रमी संवत् 2075
शक सम्वत 1940
मास चैत्र 28 रज्जब हिजऱी 1440
शुभ मुहूर्त अभिजित 11.59 से 12.49

राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9611312076, 7976009175

आज का राशिफल
*******************
5 अप्रेल, 2019
===============
1. मेष राशि : आज खर्चों की अधिकता से आप परेशानी अनुभव करेंगे। अविवाहितों के लिए विवाह का योग बनेगा। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। वाहन संभल कर चलाएं। आपका आज का दिन दौड़-धूप में बीतेगा। आज अतिथि का आगमन हो सकता है।

2. वृषभ राशि : नौकरी करने वालों के लिए आज का दिन शुभ है। उन्हें आय वृद्धि या पदोन्नति का समाचार मिलेगा। सरकारी लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना प? सकता है। उच्च पदाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। सरकार की तरफ से लाभ प्राप्त होगा।

3. मिथुन राशि : आपकी नौकरी-व्यवसाय के स्थान पर किसी वजह से आप हतोत्साहित हो सकते हैं। उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद- विवाद में न उतरें। आय में कमी आ सकती है।

4. कर्क राशि : खर्च में वृद्धि होने से आर्थिक तंगी का अनुभव हो सकता है। आत्मविश्वास से लबरेज तो रहेंगे, परन्तु क्रोध के अतिरेक से बचें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। क्रोध और नकारात्मक विचार आपको मानसिक रूप से परेशान कर सकते हैं।

5. सिंह राशि : व्यापारी लोग साझेदारों के साथ धैर्य से काम लें। सार्वजनिक जीवन में अपयश से बचें। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। वाहन सुख में वृद्धि के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि हो सकती है।

6. कन्या राशि : आज आपको हर मामले में अनुकूलता का अनुभव होगा। आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में भी सभी का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास में कमी आयेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है।

7. तुला राशि : व्यर्थ विवाद या चर्चा में न पड़ें। स्वास्थ्य के मामले में सावधान रहें। कला व संगीत में रुचि बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

8. वृश्चिक राशि : आर्थिक नुकसान और सार्वजनिक जीवन में मानहानि हो सकती है। जमीन वाहन आदि के सौदे करने या उसका दस्तावेज बनवाने से बचें। कला व संगीत में रुचि बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

9. धनु राशि : नए काम की शुरुआत आज के दिन कर सकते हैं। आत्मविश्वास से परिपूर्ण तो रहेंगे, परन्तु आलस्य की भी अधिकता रहेगी। खर्च अधिक रहेंगे। रहस्यमय गूढ़ विद्याएं और आध्यात्मिकता का प्रभाव आप पर रहेगा। आपका मन शांत और प्रसन्न रहेगा।

10. मकर राशि : मन अशांत रहेगा। घर में किसी प्रकार की गलतफहमी होने से मानसिक रूप से अस्वस्थता अनुभव करेंगे। शेयर-सट्टे में निवेश कर सकते हैं। घर-परिवार में धार्मिक और मांगलिक कार्य होंगे।

11. कुम्भ राशि : आर्थिक दृष्टि से आपका दिन लाभदायी रहेगा। वस्त्रों आदि के प्रति रुझान बढ़ेगा। माता-पिता का सान्निध्य मिलेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से धनार्जन के साधन बन सकते हैं। आकस्मिक धन-लाभ का योग है।

12. मीन राशि : कोर्ट-कचहरी के कामकाज में और किसी का जमानती होने के संबंध में सावधानी रखें। मानसिक शान्ति तो रहेगी। फिर भी अपनी भावनाओं को वश में रखें। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। वस्त्रों पर खर्च बढं़ेगे। मानसिक व्यग्रता का अनुभव करेंगे।

राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9611312076, 7976009175
नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।

error: Content is protected !!