राशिफल और पंचांग : 11 अप्रेल, गुरुवार, 2019

राजेन्द्र गुप्ता
आज और कल का दिन खास
==========================
11 अप्रेल- स्कंध षष्ठी व्रत आज।
11 अप्रेल- ज्योतिबा फुले जयंती आज।
11 अप्रेल- नवरात्र के छठे दिन मां कात्यायनी का पूजन आज।

12 अप्रेल- नवरात्र के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा कल।

आज का पंचांग
******************
11 अप्रेल, 2019
====================
तिथि चैत्र शुक्ल पक्ष षष्ठी 14.41 तक
नक्षत्र मृगशिरा नक्षत्र 10.24 तक
करण तैतिल करण 14.41 तक
पक्ष शुक्ल पक्ष
वार गुरुवार
योग शोभन योग 15.31 तक
सूर्योदय 06.03
सूर्यास्त 18.40
चन्द्रमा मिथुन राशि में दिन-रात
राहुकाल दिन में 13.30 से 15.00 तक
विक्रमी संवत् 2076
शक सम्वत 1941
मास चैत्र 04 सावान हिजऱी 1440
शुभ मुहूर्त अभिजित 11.57 से 12.47 तक

राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9611312076, 7976009175

आज का राशिफल
*****************
11 अप्रेल, 2019
———————-
मेष राशि : आज का दिन अनुकूल रहेगा। प्रियजन से भेंट की संभावना है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रतिद्वंद्वी काफी सक्रिय रहेंगे किन्तु वह आपको कोई नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। कर्म क्षेत्र के प्रति सजग रहेंगे। प्रेम-प्रसंग के कारण परिवार में विवाद हो सकते है। कीमती वस्तुओं पर खर्च होगा।

वृषभ राशि : आज आप में से कुछ को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। घर परिवार के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। सराफा व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन उपयुक्त है। नौकरी में पद और पराक्रम बढ़ेगा। समाज में सम्मान मिलेगा। करियर में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

मिथुन राशि : आप बहुत जल्दी किसी की भी बातों में आ जाते है। व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा में आपकी विजय होगी। साझेदारी में नए अनुबंध होंगे। परिवार की समस्याओं की चिंता रहेगी। नए वस्त्र अंलकार की प्राप्ति के योग है। आपके लिए किसी प्रियजन का स्वास्थ्य चिंता का कारण बन सकता है।

कर्क राशि : समय का दुरुपयोग न करें। वाहन सुख संभव है। कार्य करने के तरीकों को बदलें। वैवाहिक प्रस्ताव मन में उत्साह पैदा करेंगे। संबंधियों के कारण आपकी कीर्ति बढ़ेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। आप सामाजिक रूप से सक्रिय रहेंगे और आज कुछ महत्वपूर्ण संपर्क भी स्थापित किए जा सकते हैं।

सिंह राशि : आप की बातों से कार्यस्थल पर लोग प्रभावित होंगे। मित्रों की मदद करना पड़ सकती है। आज किसी से भी लेनदेन न करें। व्यापार में अनायास लाभ होने के योग हैं। अधूरे काम समय पर होंगे। आय से अधिक व्यय होगा। महत्वपूर्ण निर्णय, सोच- विचार के बाद ही लिया जाना चाहिए।

कन्या राशि : किसी विशेष कार्य को अंजाम देने में मित्र सहयोग करेंगे। आप के निर्णय से परिवार में असंतोष रहेगा। मन में उत्साह की कमी होगी। घर की साज सज्जा में समय बीतेगा। आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

तुला राशि : शुभ स्वास्थ्य के लिए योग और ध्यान को अपनाएं। परिजनों को अपना कोई राज बताने में संकोच कर रहे है। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से तनाव रहेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। खर्चों की चिंता होगी। सामाजिक कामों में जरूरत से ज्यादा उत्सुकता कार्य बिगाड़ सकती है।

वृश्चिक राशि : आप की सूझबूझ से व्यापार में प्रगति होगी। बुद्धि चातुर्य से आने वाली कठिनाइयां दूर हो सकेंगी। धार्मिक यात्रा हो सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं। आर्थिक लाभ होगा। मन की व्याकुलता बढ़ सकती है। आज शुभ परिणाम प्राप्ति संभव है। आप सकारात्मक सोच रखेंगे।

धनु राशि : मन प्रसन्न रहेगा। शासकीय क्षेत्र में कुछ रुकावटें आ सकती हैं, पर आप के संबंधों से कार्य होंगे। दूसरों की आलोचना से दूर रहें। संतान के विवाह प्रस्ताव सफल होंगे। आप लोगों को प्रभावित करने के लिए अपने संचार कौशल का उपयोग करेंगे।

मकर राशि : परिणय चर्चा में सफल होंगे। मांगलिक कार्यों की रुपरेखा बनेगी। सामाजिक मान में वृद्धि होगी। कई दिनों बाद आज स्वयं के लिए समय निकाल पायेंगे। नौकरीपेशा जातक पदोन्नति प्राप्त कर सकते हैं। आप में से कुछ लोगों का वांछित स्थानांतरण भी हो सकता हैं।

कुम्भ राशि : यदि आप अपना स्वयं का व्यवसाय कर रहे हैं, तो विस्तार योजनाओं को लागू करने के लिए अच्छा समय है। अपने खान-पान की अनियमितता से स्वास्थ्य खराब कर लेंगे। परिवार में किसी से मतभेद होने की आशंका है, शांत रहें। पुराने संबंधों का लाभ मिलेगा। कर्मक्षेत्र में यश की वृद्धि संभव है। वस्त्र आभूषणों की प्राप्ति संभव है।

मीन राशि : आज आपको आर्थिक लाभ होगा और आप भौतिक वस्तुओं पर भी खर्च करेंगे। अपने करियर के प्रति आप के स्वप्न साकार होते नजर आयेंगे। कार्यस्थल पर कार्य की गति बनाए रखें। व्यावसायिक उद्देश्य से की गई यात्रा सफल होगी। परिजनों से कटु वचनों के प्रयोग से बचें।

राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9611312076, 7976009175
नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।

error: Content is protected !!