राशिफल और पंचांग : 25 मई, शनिवार, 2019

राजेन्द्र गुप्ता
आज और कल का दिन खास
====================
25 मई- पंचक आज से होंगे शुरू।

26 मई- कालाष्टमी कल।
26 मई- वर्ष 1950 में ब्रिटेन में पेट्रोल खरीदने पर लगी सीमा को खत्म कर दिया गया। इससे पहले हर व्यक्ति को पेट्रोल खरीदने के लिए राशन कार्ड दिया जाता था।

आज का पंचांग
******************
25 मई, 2019
———————-
तिथि ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष षष्ठी 06.25 तक
नक्षत्र श्रवण नक्षत्र 10.14 तक
करण वणिज करण 06.25 तक
पक्ष कृष्ण पक्ष
वार शनिवार
योग ब्रह्म योग 10.59 तक
सूर्योदय 05.30
सूर्यास्त 19.06
चन्द्रमा कुम्भ राशि में 23.43 बजे
राहुकाल सुबह 09.00 से 10.30 तक
विक्रम संवत् 2076
शक सम्वत 1941
मास ज्येष्ठ 19 सावान हिजरी 1440
शुभ मुहूर्त अभिजित 11.50 से 12.44

राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9611312076, 7976009175

आज का राशिफल
*****************
25 मई, 2019
—————————
मेष राशि : विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। स्वयं को गंभीर रखें। आप का व्यवहार ही लोगों को आकर्षित करता है। व्यापार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। जीवनसाथी के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें।

वृषभ राशि : रुके कार्यों में गति आयेगी। स्वयं को अकेला महसूस करेंगे। न्यायालयीन फैसला आप के पक्ष में हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। समय अनुकूल है।

मिथुन राशि : किसी के जवाब का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नौकरी में बदलाव के योग हैं। तकनीकी के प्रयोग से विद्यार्थी सफल होंगे। दांतों में विकार की संभावना है। मेहनत के अनुकूल फल प्राप्त नहीं होगा।

कर्क राशि : राजनीति से जुड़े जातकों के लिए समय सफलता लिए हुए है। आप के कार्य की प्रशंसा होगी। अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। कारोबारी यात्रा लाभप्रद होगी।

सिंह राशि : आय के नए स्रोत स्थापित होंगे। भाग्य का साथ और इष्ट के आशीर्वाद से नई सफलताएं मिलेंगी। नए शत्रु उभर सकते है। पारिवारिक खर्च बढ़ेगा। कार्यस्थल पर कुछ कर्मचारी आपका विरोध कर सकते हैं।

कन्या राशि : अध्ययन में अवरोध आ सकते हैं। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से परेशान रहेंगे। पेट संबंधित विकार उभर सकते है। जीवनसाथी से अनादर प्राप्त हो सकता है। वाहन सुख संभव है।

तुला राशि : पराक्रम में वृद्दि होगी। कार्य पद्दति बदलने से लाभ होगा। रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। विरोधी परास्त होंगे। परिवार में किसी वृद्धजन का स्वास्थ बिगड़ सकता है। प्रेम प्रगट करने का उचित समय है।

वृश्चिक राशि : समय रहते अपने मन की बात कह दें। यदि आप सच्चे हैं तो सफलता मिलेगी। आप के सीधेपन का लोग फायदा उठायेंगे, सतर्क रहें। व्यापार विस्तार के योग है। भवन परिवर्तन के योग है।

धनु राशि : कारोबार में जल्दबाजी में निर्णय न लें। बीती बातों को लेकर अपना समय बर्बाद न करें। अपनों का साथ मन को शांति देगा। प्रेम-प्रसंगों के चलते विवाद संभव है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। धनलाभ संभव है।

मकर राशि : धार्मिक यात्रा की रूपरेखा बनेगी। विवाह प्रस्ताव संबंधों में बदल सकते हैं। मनचाही नौकरी मिलने के आसार है। भावनात्मक संबंधों में नजदीकियां आयेगी। लोग आपकी सफलताओं की प्रशंसा करेंगे।

कुम्भ राशि : वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकते है। विदेश जाने के योग बन रहे है। आप की उन्नति में आ रही बाधा बरकरार रहेगी। समय रहते उचित विद्वानों का मार्गदर्शन लें। समय अभी अनुकुल नहीं है।

मीन राशि : आपके निकटतम लोग ही नहीं चाहते कि आप आगे बढ़ें, सतर्क रहें और अपना काम पूरी ईमानदारी से करें। भितरघात वालों से सावधान रहें। कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति निर्मित होगी। आर्थिक मामले सुलझेंगे।

राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9611312076, 7976009175
नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।

error: Content is protected !!