राशिफल और पंचांग : 9 जून, रविवार, 2019

राजेन्द्र गुप्ता
आज और कल का दिन खास
====================
9 जून- भानु सप्तमी आज।

10 जून- दुर्गाष्टमी कल।

आज का राशिफल
****************
9 जून, 2019
———————
मेष राशि : आपकी मेहनत और सूझबूझ से उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। समय शुभ व अनुकूल फलों को देने में समर्थ होगा तथा मान-सम्मान में वृद्धि होगी। भाई व मित्रों का सहयोग मिलने से कार्य पूरे होंगे।

वृषभ राशि : आपके रहन-सहन से लोग प्रभावित होंगे। खान-पान अनुकूल मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा तथा मन में प्रसन्नता होगी। कार्यस्थल पर रुचि बढ़ेगी। साहस में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि : समय रहते जरूरी दस्तावेज संभाल लें। मनोवांछित सफलता प्राप्त करेंगे। पारिवारिक सुख व सहयोग बढ़ेगा। पिता या किसी बड़े किसी व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। धन का अपव्यय संभव है।

कर्क राशि : अनचाहे काम करना होंगे। दाम्पत्य संबंध में सुधार होगा। व्यावसायिक स्थिति में पहले से राहत मिलेगी । नई योजना बनेगी। घर-परिवार का सुख बढ़ेगा। पिता से अनबन हो सकती है।

सिंह राशि : कमजोर रणनीति के कारण मनचाही सफलता नहीं मिलेगी। नए कार्यक्षेत्र में प्रवेश की संभावना है। आर्थिक मामलों में किसी अनुभवी की राय लेना बेहतर रहेगा। संतान के कामों पर नजर रखना जरूरी है।

कन्या राशि : परिवार के मांगलिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी। ज्ञान-चित्रकारी में रुचि बढ़ेगी। कानूनी झंझटों से राहत मिल सकती है। मुकदमें आदि में आपकी विजय होगी तथा शुभ कार्य संपन्न होंगे।

तुला राशि : दिन अनुकूल है, स्वास्थ्य में सुधार होगा। मन में निराशा व उदासी का भाव खत्म होगा। किसी को भी अपने राज न बतायें। अपकीर्ति हो सकती है, सतर्क रहें। मनोबल में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि : दोस्तों की चिंता रहेगी। सूझ-बूझ द्वारा कार्यों में सफलता मिलेगी। अपनी क्षमता, योग्यता का भरपूर इस्तेमाल करेंगे और सफल होंगे। रुका पैसा प्राप्त करने के प्रयास सफल होंगे।

धनु राशि : निर्माण कार्य में हो रहे विलंभ से चिंता बढ़ेगी। दाम्पत्य सुख मिलेगा। व्यापारिक तथा कार्यक्षेत्र में उन्नति के लिए दिन अनुकूल रहेगा। किसी निकटतम व्यक्ति से मतभेद हो सकता है।

मकर राशि : रुके निर्माण कार्यों में गति आयेगी। साझेदारी के कार्यों में विशेष लाभ होगा। व्यावसायिक समय शुभ रहेगा। साहस व पराक्रम के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे।

कुम्भ राशि : नई ऊर्जा के साथ दिन की शुरुआत होगी। घरेलू काम काज के चलते व्यस्त रहेंगे। कार्यस्थल पर नौकरों की समस्या बनी रहेगी। भूमि भवन में निवेश कर सकते हैं।

मीन राशि : आपकी बातों को महत्व मिलेगा। परिजनों के साथ यात्रा होगी। विवाह में आ रही अड़चन दूर होगी। पसंदीदा भोजन की प्राप्ति होगी। राजनीति से जुड़े लोग विश्वासघात का शिकार हो सकते हैं।
आज का पंचांग
*****************
9 जून, 2019
———————-
तिथि ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष 24.37 सप्तमी 24.37 तक
नक्षत्र मघा 17.18 तक
करण वणिजा 24.37 तक
पक्ष शुक्ल पक्ष
वार रविवार
योग हरषाना 14.23 तक
सूर्योदय 05.26
सूर्यास्त 19.13
चन्द्रमा सिंह राशि में दिन रात
राहुकाल दिन में 17.29 – 19.13
विक्रमी संवत् 2076
शक सम्वत 1941
मास ज्येष्ठ 05 शव्वाल हिजरी 1440
शुभ मुहूर्त अभिजित 11.52 – 12.47

राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9611312076, 7976009175
नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।

error: Content is protected !!