राशिफल और पंचांग

आज और कल का दिन खास
====================
22 जुलाई- सावन का पहला सोमवार आज।
22 जुलाई- राजस्थान में आज मनाया जाएगा नागपंचमी पर्व।

23 जुलाई- लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जयंती कल।

आज का राशिफल
****************
22 जुलाई, 2019
———————
मेष राशि : आपकी कार्यशैली से लोग प्रभावित होंगे। किसी व्यक्ति विशेष से आकर्षित होंगे। संपत्ति संबंधी कार्यों के लिए दिन अनुकूल रहने की संभावना है। आजीविका के साधनों को बढ़ाने में लगे रहेंगे।

वृषभ राशि : आप जिन लोगों पर अति विश्वास कर रहे हैं, वह आप को धोखा देने में लगे हैं, सतर्क रहें। धैर्य व संयम आपको सफलता देगा। राजनीतिक नया परिचय लाभदायक रहेगा।

मिथुन राशि : पारिवारिक विवादों के कारण आप तनाव में रहेंगे। मन अनुकूल समाचार मिलने से खुश होंगे। बहनों के विवाह की चिंता रहेगी। पिता के व्यवसाय में आपकी रुचि बढ़ेगी।

कर्क राशि : समय रहते विवादों को सुलझा लें। सामाजिक आयोजनों का हिस्सा बनेंगे। घर-परिवार में मांगलिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी। धन का प्रबंध करने में कष्ट होगा।

सिंह राशि : आलसी प्रवृत्ति को त्यागें। संतान की बुरी आदतों के कारण आप परेशान रहेंगे। परिवार में शुभ कार्य का निर्णय होगा। सद्भाव से लिए निर्णय सार्थक होंगे। किसी से बात करते वक्त अपनी बात को कहने में संकोच करेंगे।

कन्या राशि : काम को टालना बंद करें और समझदारी और जिम्मेदारी से कार्य पूर्ण करें। दाम्पत्य जीवन में अनुकूलता रहेगी। कार्यस्थल पर आपकी बुद्धिमानी से समस्या का समाधान हो सकेगा। राज्यपक्ष के कामों में सफलता मिलने के योग हैं।

तुला राशि : आपको हर बात याद दिलाना पड़ती है। अपनी भूलने की आदत के कारण जीवनसाथी से विवाद, मतभेद होंगे। कार्य में नुकसान से मनोबल कमजोर होगा। उधार दिया पैसा बड़ी मुश्किल से आयेगा।

वृश्चिक राशि : अपने कार्य की व्यस्तता के कारण जरूरी कार्य अधूरे ही रहेंगे। मीत्रों एवं सहयोगियों पर अधिक विश्वास नहीं करना चाहिए। व्यापार के निर्णय सोच-समझकर लें। विदेश जाने के योग हैं।

धनु राशि : अपने हुनर से लोगों को अचंभित करेंगे। आर्थिक लाभ होगा और ख्याति भी मिलेगी। खान-पान में अनियमितता से कष्ट हो सकता है। व्यापार में कल्पना के अनुसार परिणाम आएंगे। सामाजिक कार्यों में आप की अहम भूमिका रहेगी।

मकर राशि : स्वास्थ्य संबंधित समस्या का समाधान होगा। धन संपत्ति के कामों में प्रबल सफलता मिलने के योग हैं। कार्यस्थल पर विवादों से दूर रहें। कर्मचारियों से परेशान रहेंगे।

कुम्भ राशि : कारोबार में अधिकारियों से संबंध सुधरेंगे। भूमि व संपत्ति संबंधी कार्यों में लाभ की संभावना है। पारिवारिक सुख में वृद्धि के योग हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। कर्म करें, फल की इच्छा न करें।

मीन राशि : काम की व्यस्तता में निजी जीवन को नजरअंदाज न करें। आय से अधिक व्यय होने से बजट बिगड़ सकता है। कष्ट से मुक्ति मिलेगी आज हनुमान जी को ध्वज अर्पण जरूर करें। परिचय क्षेत्र का विस्तार होगा।

आज का पंचांग
*****************
22 जुलाई, 2019
———————-
तिथि पंचमी 14.02 तक
नक्षत्र पूर्वभाद्रपदा 10.13 तक
करण तैतिल 14.02 तक
पक्ष कृष्ण पक्ष
वार सोमवार
योग शोभन 07.14 तक
सूर्योदय 05.40
सूर्यास्त 19.13
चन्द्रमा मीन राशि में
राहुकाल सुबह 07.22 – 09.03
विक्रमी संवत् 2076
शक सम्वत 1941
मास श्रावण
शुभ मुहूर्त अभिजित
11.59 – 12.54

राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9611312076, 7976009175
नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।

error: Content is protected !!