राशिफल और पंचांग

राजेन्द्र गुप्ता
2 अक्टूबर, बुधवार, 2019
——-
आज और कल का दिन खास
=====================
2 अक्टूबर- नवरात्र के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा आज।
2 अक्टूबर- गांधी-शास्त्री जयंती आज।

3 अक्टूबर- ललिता पंचमी का व्रत और पूजा कल।
3 अक्टूबर- नवरात्र के पांचवें दिन स्कंदमाता का पूजन कल।

आज का राशिफल
******************
2 अक्टूबर, 2019
—————————–
मेष राशि : जीवन में कई उतार चढ़ाव आते हैं, आप इस तरह हताश हो कर बैठ गए तो नुकसान आपके साथ कई लोगों का होगा। कारोबार में उन्नती के योग है। कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा।

वृषभ राशि : भाग्योदय का समय है। अपनी पूरी मेहनत से अपने कार्य में लग जाएं, सफल होंगे। कार्यस्थल पर बार-बार हो रही मशीनरी के खराब होने से परेशान रहेंगे। मशीनरी का स्थान परिवर्तन कर दें, समाधान हो जाएगा।

मिथुन राशि : परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी। खानपान में ध्यान देने की जरूरत है। कई दिनों से आपके मन में किसी बात को लेकर दुविधा है। झूठ बोलकर आप स्वयं फंस सकते हैं। धन लाभ हो सकता है।

कर्क राशि : कम को टालना बंद करें और समय पर कार्य को करना सीखें। जल्दबाजी में लिए गए फैसले गलत साबित होंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। संतों का सान्निध्य प्राप्त हो सकता है।

सिंह राशि : बेहतर सफलता के लिए कार्ययोजना में बदलाव लाएं। खुद के तौर-तरीके को बदलें। परिवार में बहनों के विवाह की चिंता बनी रहेगी। कपास तैल और लोहा व्यापार से जुड़े लोगों को नुकसान हो सकता है।

कन्या राशि : केवल पैसा कमाने में ही न लगें। अपनी जरूरी जिम्मेदारी भी पूरी करें। व्यस्तता के चलते जरूरी कार्य आज भी पूर्ण नहीं हो पाएंगे। नौकरी में तबादले के योग बन रहे हैं। आर्थिक लाभ होगा।

तुला राशि : अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएं। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से विवाद हो सकता है। आजीवका के नए स्तोत्र स्थापित होंगे। कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। मान कीर्ति में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि : व्यावसायिक नए अनुबंध हो सकते हैं। पारिवारिक यात्रा के योग है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सम्मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नई तकनीकी के प्रयोग से लाभ होगा।

धनु राशि : आत्मविश्वास और इष्ट बल की मदद से सफलता मिलेगी। साझेदारी से लाभ होगा। मानसिकता बदलें और अ’छा सोचें। बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। अपने सपनों को साकार करने का समय आ गया है। पूरी मेहनत और लगन से अपने कार्य में लग जाएं।

मकर राशि : मन ही मन किसी बात से परेशान हैं, पूर्ण विचार और अपने विश्वसनीय जनों से विचार कर निर्णय लें। शत्रु सक्रीय होंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। पूर्व में किये गए निवेशों से लाभ होगा।

कुम्भ राशि : अपने कार्यक्षेत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें। गुस्सा करने से कुछ हासिल नहीं होगा। बड़ोंं का अनुभव आपके लिए लाभप्रद रहेगा। अपने मन की बातें और व्यापारिक योजना हर किसी को न बताएं, नुकसान हो सकता है।

मीन राशि : जोखिम के कार्यों से दूर रहें। किसी अजनबी पर भरोसा न करें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपके विरोधी आपको उलझाने की कोशिश कर रहे हैं, सतर्क रहें। धन संचय में सफल होंगे। संतान सुख की प्राप्ति होगी।

आज का पंचांग
*******************
2 अक्टूबर, 2019
————————-
तिथि चतुर्थी 11.44 तक
नक्षत्र विशाखा 12.51 तक
करण विष्टि 11.44 तक
पक्ष शुक्ल पक्ष
वार बुधवार
योग प्रीति 26.54 तक
सूर्योदय 06.18
सूर्यास्त 18.02
चन्द्रमा तुला राशि में
राहुकाल दोपहर 12.10-13.38
विक्रमी संवत् 2076
शक सम्वत 1941
मास आश्विन
शुभ मुहूर्त अभिजित 11.47 – 12.34

राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9611312076
नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।

error: Content is protected !!