राशिफल और पंचांग

राजेन्द्र गुप्ता
5 अक्टूबर, शनिवार, 2019
——–
आज और कल का दिन खास
=====================

5 अक्टूबर- सरस्वती पूजा आज।
5 अक्टूबर- महानिशा और नवपत्रिका पूजा आज।
5 अक्टूबर- जैन समाज की नवपद ओली आज से।

6 अक्टूबर- नवरात्रि के तहत मां कालरात्रि का पूजन कल।
6 अक्टूबर- दुर्गा महाष्टमी कल।

आज का राशिफल
******************
5 अक्टूबर, 2019
—————————–
मेष राशि : कारोबार में नया अनुबंध होगा, जो लाभदायक रहेगा। भूमि भवन पर निवेश संभव है। अकारण हो रहे पारिवारिक विवादों का अंत होगा। पुराने रोग से मुक्ति मिलेगी। व्यवसाय विस्तार के योग है।

वृषभ राशि : माता के स्वास्थ में सुधार होगा। बुरी संगत का साथ छोड़ दें, अन्यथा बाद में आपको बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है। आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

मिथुन राशि : झूठ बोलने से बचें, नहीं तो बड़ी मुसीबत आ सकती है। अनाज तिलहन कपास और खनिज के व्यवसाय से जुड़े लोग लाभ अर्जित करेंगे। शेयर बाजार से जुड़े लोग सतर्कता से निवेश करें।

कर्क राशि : दूसरे की खुशी के लिए अपने सपनों के साथ समझौता करना पड़ेगा। आजीविका के लिए यात्रा करनी होगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। बहनों के साथ संबंध कमजोर रहेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

सिंह राशि: सोचें, समझें फिर करें। नौकरी में आ रही परेशानी दूर होगी। विवाह योग्य जातकों के लिए समय शुभ है। मामा परिवार से सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में अकस्मात बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। संतान की उन्नति होगी।

कन्या राशि : जीवनसाथी का व्यवहार देख कर दुखी होंगे। व्यवसाय स्थल पर साज सÓजा पर धन लगेगा। आलसी प्रवृत्ति के कारण बने काम बिगड़ सकते हैं। प्रेम विवाह के योग बन रहे हैं। नए लोगों से सम्पर्क होगा।

तुला राशि: परिवार के खिलाफ जा सकते हैं। जल्दबाजी में कुछ फैसले लेन पड़ेगे। संचित धन का उपयोग सतर्कतापूर्वक करें। नई जिम्मेदारी मिलने की संभवाना है। पैर में चोट लग सकती है।

वृश्चिक राशि : अपने करियर के प्रति महतवपूर्ण फैसले लेने पड़ेगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। परिवार के साथ लंबी यात्रा के योग है। अ’छे कार्य की शुरुआत बड़ों के आशीर्वाद से होगा। विदेश जाने की बाधा दूर हो सकती है।

धनु राशि : सामाजिक समारोह में शामिल होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। दूसरे के मामलों में ना पड़ें, नुकसान आप का ही होगा। बिना मांगे अपनी राय न दें। पिता के साथ गंभीर विषय पर चर्चा होगी।

मकर राशि : धार्मिक कार्यों में सहभागिता होगी। समय रहते अपने कार्यों को पूर्ण करें। आपके आलसी रवैये से नुकसान हो सकता है। कारोबार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।

कुम्भ राशि : मनचाहा जीवनसाथी मिलने से प्रस्सन होंगे। आपके व्यवहार से लोग आकर्षित होंगे। कार्यस्थल पर पूजा पाठ में शामिल होंगे। भाई बहनों से स्नेह मिलेगा। विद्युत उपकण खरीद सकते हैं।

मीन राशि : आप बहुत जल्दी भावुकता में आ जाते हैं। दूसरों को अपने राज बताने से बचें। कम बोलें, अच्छा बोलें। आर्थिक लाभ संभव है। मांगलिक आयोजनों में सक्रिय भूमिका रहेगी।

आज का पंचांग
*******************
5 अक्टूबर, 2019
——————————
तिथि सप्तमी 9.53 तक
नक्षत्र मूल 13.19 तक
करण वणिज 9.53 तक
पक्ष शुक्ल पक्ष
वार शनिवार
योग शोभन 22.32 तक
सूर्योदय 06.15
सूर्यास्त 18.03
चन्द्रमा धनु राशि में
राहुकाल दिन 9.12-10.41
विक्रमी संवत् 2076
शक सम्वत 1941
मास आश्विन
शुभ मुहूर्त अभिजित 11.45 – 12.33

राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9611312076
नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।

error: Content is protected !!