नेहरु को उनकी 130 वीं जन्म जयंती पर क्रतज्ञ राष्ट्र के नागरिकों की और से श्रद्धा सुमन पार्ट 5

नेहरूजी का जन्मदिन यानि बालदिवस

dr. j k garg
देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को बच्चों से काफी लगाव था, इसलिए उनके जन्मदिन को बच्चों के प्रति समर्पित कर दिया गया। आज का दिन देश के भविष्य को नया रास्ता देने का है। नौनिहालों में छिपी हुई प्रतिभा को तराश कर कल के बेहतर भारत की नींव डालने का है। पंडित जवाहर लाल नेहरू को बच्चे प्यार से चाचा नेहरू कहकर पुकारते थे। उनका कहना था कि आज के बच्चे कल के भारत का निर्माण करेंगे। हम उनका किस तरह पालन पोषण करते हैं यह देश के भविष्य के बारे में बताता है। नेहरू जी का बच्चों से प्रेम का एक वाकया है। तीन मूर्ति भवन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का सरकारी निवास था। एक दिन वे इसके बगीचे में टहल रहे थे। तभी उन्हें एक छोटे बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। नेहरूजी ने आसपास देखा तो उन्हें पेड़ के बीच एक दो माह का बच्चा रोता दिखाई दिया। नेहरूजी ने मन ही मन सोचा- इसकी मां कहां होगी? उन्होंने इधर-उधर देखा। वह कहीं भी नजर नहीं आ रही थी। उन्होंने सोचा शायद वह बगीचे में ही कहीं माली के साथ काम कर रही होगी। नेहरूजी यह सोच ही रहे थे कि बच्चे ने रोना तेज कर दिया। इस पर उन्होंने उस बच्चे को उठाकर अपनी बांहों में लेकर उसे थपकियां दीं, झुलाया तो बच्चा चुप हो गया और मुस्कुराने लगा। बच्चे की मां ने जब प्रधानमंत्री की गोद में अपने बच्चे को देखा तो उसे अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हुआ। ऐसे महान थे चाचा नेहरू। यही वजह है कि बालदिवस पर आज भी बच्चे चाचा नेहरू को याद करते हैं। हमेशा बच्चों की तरह हमेशा तरोताज़ा दिखने वाले चाचा नेहरू ने अपने तरोताजा रहने का राज बताते हुये कहा इसके तीन कारण हैं। यथा–बच्चों को बहुत प्यार करता हूँ। उनके साथ खेलने की कोशिश करता हूँ, इससे मैं अपने आपको उनको जैसा ही महसूस करता हूँ। मैं प्रकृति प्रेमी हूँ,और पेड़-पौधों,पक्षी,पहाड़,नदी,झरनों,चाँद,सितारों से बहुत प्यार करता हूँ। मैं इनके साथ में जीता हूँ,जिससे यहमुझे तरोताज़ा रखते हैं। देशभर में जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिन 14नवंबर को बाल दिवसके रूप में मनाया जाता है।
14 नवम्बर 2019 को उनकी 130 वीं जयंती के अवसर पर उन्हें भारत के नवनिर्माण के महान शिल्पकार के रूप में श्रद्दाजलीं अर्पित कर उन्हें नमन करें|

डा. जे. के. गर्ग

error: Content is protected !!