आयरन लेडी इन्दिरा गाँधी Part 5

dr. j k garg
भारत ने बांग्लादेश को अपनी ओर से सर्वप्रथम मान्यता भी प्रदान कर दी। भारत ने युद्ध विराम घोषित कर दिया क्योंकि उसका उद्देश्य पूर्ण हो चुका था। इसके बाद कई अन्य राष्ट्रों ने भी बांग्लादेश को एक नए राष्ट्र के रूप में मान्यता दे दी। युद्ध में शर्मनाक हार झेलने के बाद यहिया ख़ान के स्थान पर ज़ुल्फिकार अली भुट्टो पाकिस्तान के नए राष्ट्रपति बनाए गए। उन्होंने भारत के समक्ष शांति वार्ता का प्रस्ताव रखा जिसे इंदिरा गाँधी ने स्वीकार कर लिया। शिमला में हुई वार्ता के दौरान निम्नलिखित मुद्दों पर शिमला समझौता हुआ। जिससे लगभग 30-35 सालों तक कश्मीर में शांती बनी रही | इस समझोतें के अंतर्गत भारत द्वारा पाकिस्तान के बंदी बनाए गए सैनिकों को रिहा कर दिया जाएगा और पाकिस्तान की भूमि भी लौटा दी जाएगी। वहीं कश्मीर के जिन महत्त्वपूर्ण सामरिक स्थानों को भारत ने हासिल किया है, वहाँ भारत का आधिपत्य बना रहेगा। यदि भविष्य में कोई विवाद पैदा होता है तो किसी भी अन्य देश की मध्यस्थता स्वीकार्य नहीं होगी तथा विवाद को शिमला समझौते की शर्त के अनुसार दिपक्ष्यी (भारत-पाक) आधार पर सुलझाया जाएगा। इंदिराजी में गजब की कल्पनाशीलता, नेतृत्व क्षमता थी। इन्दिराजी के घोर राजनेतिक विरोधी जनसंघ के नेता अटलबिहारी वाजपेयीजी ने इन्दिराजी को शक्तिमयी माता दुर्गा के समकक्ष बताया |

error: Content is protected !!