राशिफल और पंचांग

राजेन्द्र गुप्ता
10 दिसम्बर, मंगलवार, 2019
आज और कल का दिन खास
======================
10 दिसम्बर- पिशाचमोचन श्राद्ध आज।
10 दिसम्बर- कपर्दीश्वर महादेव दर्शन आज।
10 दिसम्बर- विश्व मानवाधिकार दिवस आज।

11 दिसम्बर-चांद्र पूर्णिमा व्रत कल।
11 दिसम्बर- रोहिणी कल।
11 दिसम्बर- दत्तात्रेय जयंती कल।

आज का राशिफल
****************
10 दिसम्बर, 2019
==================
मेष राशि : आज आपको पद प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। राज्य से सम्मान प्राप्ति होगी। आपके दृष्टिकोण में आज कोई नया आयाम जुड़ेगा या आप किसी अपरिचित व्यक्ति के दृष्टिकोण से अत्यधिक प्रभावित होंगे। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा तथा पत्नी के साथ भी अच्छा वक्त बीतेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

वृषभ राशि : स्वास्थ्य में लाभ होगा। दैनिक कार्यों में अनियमितता रहेगी। आपको कार्यस्थल पर और पारिवारिक जीवन में भी मुश्किलें आ सकती हैं। हालाँकि इस समय ऐसा कर पाना थोड़ा मुश्किल है, लेकिन मन को शांत रखें। आपके सामने कई अवसर एक साथ आयेंगे, आपको सोच समझकर उनमें से चुनना है।

मिथुन राशि : सामाजिक दायित्व का निर्वाह होगा। कार्यों में व्यस्तता रहेगी। मित्रों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। व्यापार में विस्तार होगा। आज का दिन आपके लिए बहुत व्यस्त रहेगा, या तो आपके पास मेहमान आयेंगे या आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

कर्क राशि : व्यय अधिक होगा। दूर-समीप की यात्रा बनेगी। धन का सामान्य लाभ मिलेगा। शत्रु से हानि होगी। मनोबल बढ़ेगा। परिवार में मतभेद होने से पारिवारिक वातावरण तनावपूर्ण रहेगा। मन में दुविधाएं रहेंगी, जिससे आप मानसिक रूप से बेचैन रहेंगे। वाणी पर संयम रखें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

सिंह राशि : आज मानसिक चिंता में कमी होगी। कारोबार में सामान्यता रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से प्रगति होगी। कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। संतान सुख में वृद्धि होगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। आज आपको संभलकर चलना होगा। आपका मन काफी चंचल रहेगा।

कन्या राशि : व्यय अधिक होगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। साझेदारी से लाभ होगा। अपने दोस्तों और परिवार के सहयोग के चलते आप नए आत्मविश्वास और रोमांच से भरपूर रहेंगे। कानूनी मामलों में आज दखल देने से बचना होगा, वरना परेशानी में पड़ सकते हैं।

तुला राशि : आपको अपना अधूरा काम समय पर पूरा करने के बहुत से मौके मिलेंगे। आपकी दूसरी परेशानियां भी तुरंत दूर हो जायेंगी, उनके बारे में चिंता ना करें। भाइयों के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। कुछ पुराने मित्रों से संपर्क बन सकते हैं।

वृश्चिक राशि : व्यापार में लाभ होगा। नौकरी में उन्नति का योग बनेगा। संतान का सहयोग प्राप्त होगा। आज अधिक से अधिक काम करने की कोशिश करें क्योंकि आपको आज के अपने सब कामों में सफलता मिलेगी। अगर आप अपनी चीज़ों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो उनके खोने या चोरी होने की संभावना है।

धनु राशि : कुछ मानसिक चिंता बनेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। आज आप भूतकाल में की हुई अपनी किसी गलती को स्वीकार कर लेंगे और सामने वाले को संतुष्ट करने में कामयाब रहेंगे। ऐसा करके आप अपने दिल से काफी बड़ा बोझ उतार पायेंगे। परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रियजन से मिलाप होगा।

मकर राशि : मन प्रसन्नता से पूर्ण रहेगा। धन का अकस्मात लाभ मिलेगा। पराक्रम बढेगा। किसी अधिकारी का सहयोग मिलेगा। आज का दिन इस काम के लिए सबसे बेहतर है। राजकाज के कार्यों में विजय प्राप्त होगी। सुबह जीवनसाथी से आपको कुछ ऐसा मिलेगा जिससे आपका सारा दिन खुशगवार गुजरेगा।

कुम्भ राशि : आज धन का लाभ होगा। परिवार में समस्याओं का समाधान होगा। आप आज सकारात्मक उर्जा से भरे हुए हैं। हालाँकि आपका उद्देश्य अच्छा है परन्तु आपकी बातों का हर स्थान पर स्वागत नही होगा। आज आपके भावनाओं में बहने की उम्मीद थोड़ी ज्यादा है। अपने रवैये में बदलाव लायें फिर बेहतर नतीजे मिलेंगे।

मीन राशि : आज दोपहर से कार्य में प्रगति होगी। धन का लाभ मिलेगा। पूर्व में किया हुआ प्रयास सार्थक होगा। मनोबल में वृद्धि होगी। वाद-विवाद करने से बचें। किसी छोटी सी बात पर भी आप उदास हो जायेंगे या पुराने बेहतर समय को याद करने लगेंगे। किसी पुराने दोस्त से संपर्क साधने की कोशिश कर सकते हैं।

आज का पंचांग
*******************
10 दिसम्बर, 2019
————————-
तिथि त्रयोदशी 10.46
नक्षत्र कृतिका 29.57 तक
करण तैतिल 10.46 तक
गर 22.57 तक
पक्ष शुक्ल
वार मंगलवार
योग शिव 16.24 तक
सूर्योदय 07.02
सूर्यास्त 17.24
चन्द्रमा मेष राशि में
राहुकाल 14.49 – 16.07
विक्रमी संवत् 2076
शक सम्वत 1941
मास मार्गशीर्ष
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11.52 – 12.34

राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9611312076
नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करके या इसी व्हाट्स एप नम्बर पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।

आवश्यक सूचना
***************
अपरिहार्य कारणों से 25 दिसम्बर तक मैं आप सभी को नियमित पोस्ट की जाने वाली राशिफल, पंचांग और व्रत-त्योहारों की पोस्टें कल से पोस्ट नहीं कर पाऊंगा। इसके बाद आप सभी को मेरी सेवाएं पूर्व की ही भांति फिर नियमित मिलने लगेंगी। आप सभी को होने वाली असुविधा के लिए खेद है। उम्मीद है आप सभी का प्यार व स्नेह पूर्ववत मिलता रहेगा।
-राजेन्द्र गुप्ता

error: Content is protected !!