राशिफल और पंचांग

राजेन्द्र गुप्ता
27 दिसम्बर, शुक्रवार, 2019
आज और कल का दिन खास
======================
27 दिसम्बर- चन्द्र-दर्शन आज।
27 दिसम्बर- मंडला पूजा आज।

28 दिसम्बर- मुस्लिम महीना जमादि उल अव्वल शुरू।

आज का राशिफल
*******************
27 दिसम्बर, 2019
==============
मेष राशि : आज आपकी नौकरी तथा व्यवसाय में स्थिति अच्छी रहेगी। प्रतियोगिता में सफलता तथा रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। किसी कार्य के सम्पन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। मन शांत तथा प्रसन्न रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरुरत है। आज किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है।

वृषभ राशि : आज अपनी मानसिक शांति भंग न होने दें। अपने साथी और दोस्तों के साथ कुछ समय व्यतीत करें। आज आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं इससे बचने के लिए कहीं बाहर जाएं और दोस्तों के साथ कुछ समय बिताएं। अपनो से ही पीडा मिल सकती है। विरोधी परास्त होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

मिथुन राशि : आज आप वाणी में मधुरता लाने का प्रयास करें। कार्यक्षेत्र में सूझ-बूझ से काम लेंगे। शाम तक आर्थिक मसले हल होंगे। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। भटकाव की स्थिति कष्टदायक हो सकती है। शारीरिक व मानसिक परेशानियाँ मिल सकती हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। व्यर्थ के तनाव की संभावना है।

कर्क राशि : आज आपके भाग्य से प्राप्त अच्छी-बुरी सभी परीस्थितियों के साथ समझौतावादी बनें, कुछ नई व्यस्तताएं सामने आएंगी। यात्रा हो सकती है। घरेलू जिंदगी सुकूनभरी और खुशनुमा रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग व सान्निध्य मिलेगा। कई दिनों से चली आ रही बीमारी से आज आराम मिलेगा।

सिंह राशि : आज आप सामाजिक कार्य में हिस्सा लेंगे। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी व व्यवसाय में स्थिति अच्छी रहेगा। आर्थिक लाभ के लिए किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं। क्रोध में कुछ गलत निर्णय ले सकते हैं, इसलिए आज आपको सावधान रहने व क्रोध न करने की सलाह देते हैं।

कन्या राशि : गणेश जी कहते है आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रोग और शत्रु की वृद्धि होगी ।अगर लोग परेशानियों के साथ आपके पास आएँ तो उन्हें नजऱअंदाज़ करें अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। जल्द ही सफलता के द्वार खुलेंगे। योजनाओं और मनोभावों में बदलाव आ सकता है। धन लाभ होगा।

तुला राशि : आज किसी मित्र के सहयोग से रुके कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। आज आपकी नई दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लाएगी, सकारात्मक सोच को अपनाते हुए जीवन को सही दिशा प्रदान करें। ऐसे दोस्तों के पास जाएँ, जिन्हें आपकी जरूरत है। परेशानियों के बारे में ज्यादा न सोचें। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे।

वृश्चिक राशि : आज आपके परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन चिन्तित रहेगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों को करने के बजाय मौज मस्ती में दिन को व्यतीत करेंगे। उपहार व सम्मान का योग है। स्वास्थ्य व प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहे यात्राओं से व्यवसाय के नए मौके मिलेंगे।

धनु राशि : आज नौकरी व व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। किसी खास मकसद से यात्राएं हो सकती हैं। वाणी में संयम के साथ-साथ संतान के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरुरत है। मित्रों का सहयोग मिल सकता है। व्यय की अधिकता रहेगी। मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में जोखिम ना उठायें।

मकर राशि : आज जल्दबाजी या हड़बड़ाहट से बनते काम बिगड़ सकते हैं। आज किसी अनजान शख्स से सलाह ना लें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। आज आपके भविष्य संबंधी चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी। व्यवसाय में किसी धोखेबाजी से बचने के लिए अपने आँख-कान खुले रखें।

कुम्भ राशि : आज किसी कार्य में सफलता से उत्साह में वृद्धि होगी। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। एकाग्रता बनाए रखें। एक ही दिशा में की गई मेहनत से बेहतर परिणाम मिल सकेंगे। आज का दिन अच्छा बीतेगा। कई दिनों से चली आ रही परेशानी का हल आज मिल सकता है। किसी विशेष व्यक्ति से सहयोग मिलेगा।

मीन राशि : आज आप खुद को बेहतर और आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें। आज पारिवारिक समस्याओं से मन विचलित हो सकता है। प्यार के लिए समय बेहतरीन है। संतान की असफलता आपको परेशान कर सकती है।

आज का पंचांग
*******************
27 दिसम्बर, 2019
————————-
तिथि प्रतिपदा 10.41 तक
नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा 17.30 तक
करण बव 10.41 तक
बालव 22.52 तक
पक्ष शुक्ल
वार शुक्रवार
योग ध्रुव 21.02 तक
सूर्योदय 07.12
सूर्यास्त 17.31
चन्द्रमा धनु राशि में
राहुकाल 11.04 – 12.22
विक्रमी संवत् 2076
शक सम्वत 1941
मास पौष
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12.01 – 12.42ं

राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9611312076
नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करके या इसी व्हाट्स एप नम्बर पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।

error: Content is protected !!