राशिफल और पंचांग

राजेन्द्र गुप्ता
8 जनवरी, बुधवार, 2020
आज और कल का दिन खास
======================
8 जनवरी- बुध प्रदोष व्रत आज।

9 जनवरी- जैन संत मिश्रीमल की पुण्यतिथि कल।

आज का राशिफल
*******************
8 जनवरी, 2020
=====================
मेष राशि : आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज सफलता मिलने के अच्छे आसार हैं। गप्पबाजी और अफवाहों से दूर रहें। आप आज ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। वैवाहिक चर्चा से प्रसन्न रहेंगे। आज एक समय में एक ही काम करें पूरे फोकस के साथ, जल्द ही सफलता मिलेगी। सफर के लिए दिन ज्यादा अच्छा नहीं है।

वृषभ राशि : आज आपको आपकी की दिनचर्या में परिवर्तन करने की जरूरत है। किसी छोटी-मोटी बात को लेकर भी आपके प्रिय से आपकी नोंक-झोंक हो सकती है। पारिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा। सामाजिक सम्मान मिलेगा। मित्रों या परिवार के सदस्यों के साथ मौज-मस्ती भरी यात्रा आपको सुकून देगी।

मिथुन राशि : आज आप जल्दबाजी न करें, हर कार्य अपनी गति से अपने समय से ही संपन्न होगा। परिवार की शांति अचानक आयी समस्याओं की वजह से भंग हो सकती है। शिक्षा एवं प्रतियोगिता में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। सुनिश्चित उद्देश्य एवं लक्ष्य बनाए अन्यथा आप शीघ्र ही सही राह भटक सकते है।

कर्क राशि : आज आप कारोबार में आ रही समस्या से परेशान रहेंगेे। पारिवारिक जीवन सुखद एवं अनुकूल बनाने में लगे रहेगे। विपरीत परिस्थितियों का सामना करने की क्षमता बढ़ेगी। लम्बे समय से अटके मुआवजे और कर्ज आदि आखिरकार आपको मिल जाएंगे। प्रेम के नजरिए से आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा।

सिंह राशि : आज जोखिम उठाने की कोशिश न करें। भ्रांति का निराकरण करना अनिवार्य है। आज आप किसी को अपनी तरफ से नाराज न करें। यात्रा सुखद रहेगी। आज आपका नया अंदाज लोगों में दिलचस्पी पैदा करेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आप दूसरों की जितनी मदद करेंगे, खुद भी उतने ही लाभ में रहेंगे।

कन्या राशि : आज किसी प्रतिस्पर्धा में सफलता प्राप्त होगी। कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन श्रेष्ठ होगा। और आप हाथ में लिए कामों को सफलता पूर्वक पूरा करेंगे। आज आपको आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। लोगों के साथ ठीक तरह से पेश आएँ, खास तौर पर उनके साथ जो आपसे प्यार करते हैं।

तुला राशि : आपके जीवन में कमियों की बजाय जो अच्छी बातें निहित हैं उन्हें देखें। नया वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बन सकती है। वाणी पर काबू रखें। कुछ लोगों को व्यापारिक और शैक्षिक लाभ मिलेगा। आज कुछ ऐसा दिन है जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं। बेहतर रहेगा कि आप थोड़ा योगाभ्यास करें।

वृश्चिक राशि : आज मनोरंजन में समय बीतेगा। आज का दिन व्यक्तिगत मामलों में उत्साहपूर्ण और मंगलमय है। व्यावसायिक साझीदार सहयोग करेंगे और आप साथ मिलकर टलते आ रहे कामों को पूरा कर सकते हैं। शुभ काम की संभावना है। संपत्ति को लेकर विवाद खड़े हो सकते हैं। कानूनी दखल फायदेमंद रहेगा।

धनु राशि : आज बिना सोचे-समझे किसी कार्य को न करें। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। अगर आज आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की जरूरत है। आपको अपने जीवनसाथी की ओर से खास तोहफा मिल सकता है जीवनसाथी का सहयोग व सान्निध्य मिलेगा।

मकर राशि : आज नए लोगों से मुलाकात होने के आसार हैं जिनके साथ नए रिश्तों का आरम्भ होगा। आज के दिन आपको अपने ही इस फार्मूले को साकार करने की नौबत आ सकती है और जिस काम को दूसरे लोग हाथ लगाने से डर रहे हैं, उसे एक चुटकी में हल करने में आपको कोई नहीं रोक सकता है।

कुम्भ राशि : आज आपको बिजनेस के सौदों में सफलता मिलेगी। समय रहते जरूरी कार्यों को करें। माता का सान्निध्य प्राप्त होगा। वस्त्रों आदि पर खर्चों में वृद्धि हो सकती है। सफर के लिए दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। काम करने और काम निकालने के लिए अपना व्यवहार संतुलित रखने का प्रयास करे।

मीन राशि : आज के दिन की सफलता के लिए किसी जरूरतमंद को उसकी आवश्यकता अनुसार दान करें। आज आपको कामकाज में धनलाभ होगा। मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। घर-परिवार में किसी से अनबन हो सकती है। ऐसी गतिविधियों में शामिल हों जो रोमांचक हो और आपको सुकून दे।

आज का पंचांग
*******************
8 जनवरी, 2020
————————-
तिथि त्रयोदशी 27.46 तक
नक्षत्र रोहिणी 15.51 तक
करण कौलव 16.06 तक
तैतिल 27.46
पक्ष शुक्ल
वार बुधवार
योग शुक्ल 21.13 तक
सूर्योदय 07.15
सूर्यास्त 17.40
चन्द्रमा वृषभ राशि में
राहुकाल 12.27-13.46
विक्रमी संवत् 2076
शक सम्वत 1941
मास पौष
शुभ मुहूर्त अभिजीत कोई नहीं

राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9611312076
नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करके या इसी व्हाट्स एप नम्बर पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।

error: Content is protected !!