9 दिसम्बर- चक्रवर्ती डॉ. राजगोपालाचारी की जयंती आज।
9 दिसम्बर- विश्नोई पंथ के संस्थापक श्री जाम्भोजी का पुण्य दिवस कल।
10 दिसंबर- स्मार्त वैष्णव समाज कल मनाएगा उत्पन्ना एकादशी।
10 दिसंबर- महावीर स्वामी का दीक्षा कल्याणक दिवस कल।
आज का राशिफल
*****************
9 दिसंबर, 2020, बुधवार
====================
मेष: धैर्य और समझदारी से दिन गुजारें। आज परिश्रम अधिक और लाभ कम रहेगा। कार्यों में बाधाएं आएंगी। यात्रा हो सके तो टालें। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। आज आपको अपनी शारीरिक क्षमता से अधिक कार्य करना पड़ सकता है। मानसिक रूप से उलझन में रहेंगे, थकान महसूस करेंगे।
वृषभ: हंसी-मजाक और मनोविनोद में रुचि रहेगी। आज दैनिक कार्यों से हटकर कुछ अलग और रचनात्मक करना चाहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा। शेयर में निवेश कर सकते हैं, लाभ होगा। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।
मिथुन: आज ढेर सारी जिम्मेदारियों को निभाने का दिन है। सुबह से ही आपके अंदर नई शक्ति और ऊर्जा का संचार होता रहेगा। संघर्ष के साथ सफलता एवं धन प्राप्ति का योग है। कार्य क्षेत्र में एक नई शुरुआत करेंगे और नई योजनाओं पर काम आरंभ करेंगे।
कर्क: सितारों की स्थिति अनुकूल है। पारिवारिक जीवन में तालमेल से आनंदित रहेंगे। बुद्धि-विवेक से सफलता आज आपके कदम चूमेगी। दिन की शुरुआत कार्य-व्यवहार से जुड़ी समस्याओं को हल करने से होगी। मनोरंजन कार्य में समय अधिक व्यतीत होगा।
सिंह: इधर-उधर की बातों को सोचकर आप उलझन में रहेंगे। अपनी वाणी और व्यवहार को संयमित रखें विवाद की आशंका है। ग्रह नक्षत्र कहते हैं कि आज सभी कार्य सावधानीपूर्वक करें, जोखिम लेने से बचें। कार्य क्षेत्र में काम का दबाव रहेगा।
कन्या: बड़े बुजुर्गों से स्नेह और सहयोग मिलेगा। कार्य क्षेत्र में अधिकारी सहायक रहेंगे। प्रयास कीजिए आज सभी कार्य सरलता पूर्वक हल होंगे और उनमें सफलता मिलेगी। सभी जगह अनुकूल परिस्थितियां निर्मित होंगी। सरकारी काम में सफलता मिलेगी।
तुला: थकान और आलस महसूस करेंगे लेकिन चढ़ते सूरज के साथ आप भी सक्रिय होंगे। दिन कुल मिलाकर आपका शुभ होगा। धन लाभ का योग है। परिश्रम करेंगे और बदले में मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी। परिवार के साथ आनंद के पल गुजारेंगे।
वृश्चिक: परिवार में आनंद और उजास का माहौल रहेगा। मित्रों और सगे-संबंधियों से सहयोग मिलेगा। व्यवहार में उग्रता और अहं का भाव आ सकता है, संयम रखें। जो भी काम करना है बेहिचक कीजिए आज सफलता कदम चूमेगी। भावनात्मक संबंध स्थापित होंगे।
धनु: आज आपका मन चंचल रहेगा, महत्वपूर्ण विषयों पर जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। ग्रह नक्षत्र कहते हैं कि बिना सोच-विचार किए कोई कार्य न करें। व्यय का योग है, अनावश्यक खर्च से बचें। स्वास्थ्य के मामले में धन खर्च हो सकता है।
मकर: आज प्रत्येक क्षेत्र में आपको लाभ मिलेगा। परिवार में आपसी तालमेल बना रहेगा। कार्यालय में अनुकूल स्थिति रहेगी। विद्यार्थियों की रुचि पढने-लिखने में रहेगी। कारोबार में लाभ की स्थिति रहेगी। छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है।
कुंभ: आज दिन भर व्यस्त रहेंगे। ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा। तरोताजगी के साथ कार्यक्षेत्र में जुटे रहेंगे। कर्म प्रधान दिन है, जितनी मेहनत करेंगे, उतना ही लाभ मिलेगा। दूसरों के मामलों से दूर रहें, पुराने अटके कार्यों को पूरा करने का प्रयास करना चाहिए।
मीन: दिन मिला-जुला रहेगा। आज जितना विश्वास आप भाग्य पर करें उतना ही भरोसा स्वयं पर भी करें। भाग्य और परिश्रम मिलकर सफल बनाएंगे। धर्म-कर्म और अध्यात्म में रुचि रहेगी। कार्य क्षेत्र में व्यस्त रहेंगे। स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही ना करें।
आज का पंचांग
============
9 दिसम्बर, 2020 बुधवार
*****************
तिथि नवमी 15:19
नक्षत्र उत्तर फाल्गुनी 13:47
करण गर 15:19
वणिज 26:09
पक्ष कृष्ण
योग आयुष्मान 22:42
वार बुधवार
सूर्योदय 07.02
सूर्यास्त 17.24
चन्द्रमा कन्या राशि
राहुकाल 12.13 – 13.31
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1942 (शार्वरी)
मास मार्गशीर्ष
राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9611312076
नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।