राशिफल व पंचांग : 19 फरवरी, 2021, शुक्रवार

राजेन्द्र गुप्ता
आज और कल का दिन खास
19 फरवरी : अचला सप्तमी आज।
19 फरवरी : देवनारायण जयंती आज।
19 फरवरी : नर्मदा जयंती आज।
19 फरवरी : शिवाजी जयंती आज।

20 फरवरी : भीष्म अष्टमी कल।
20 फरवरी : जैन समुदाय कल रखेगा रोहिणी व्रत।
20 फरवरी : दुर्गाष्टमी कल।

आज का राशिफल
***************
19 फरवरी, 2021
============
मेष राशि: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य व्यावसायिक सफलता देगा।

वृष राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

मिथुन राशि: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। व्यक्ति विशेष का सहयोग रहेगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।

कर्क राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें।

सिंह राशि: भावुकता पर नियंत्रण रखें। मन अशांत होगा। सूर्य को जल दें। मन को नियंत्रण रखने का प्रयास करें। छोटी-छोटी बातों पर भावुक न हों।

कन्या राशि: उदर विकार या त्वचा का रोग की संभावना है। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

तुला राशि: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। दूसरों से सहयोग लेने में सफल होंगे। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी।

वृश्चिक राशि: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

धनु राशि: भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

मकर राशि: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति उत्साहवर्धक होगी।

कुंभ राशि: बुद्धि बल से रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। समय को नष्ट न करें। व्यावसायिक दिशा में ही अधिक से अधिक समय दें। सफलता आपकी प्रतीक्षा कर रही है।

मीन राशि: व्यर्थ के तनाव स्वयं को कमजोर कर रहे हैं। उनसे मुक्त रहने के लिए अपने आराध्य या धर्म के उपदेशों को सुनें।

आज का पंचांग
============
19 फरवरी, 2021
*****************
तिथि सप्तमी, 10:59
नक्षत्र कृत्तिका 29:57
करण वणिज, 10:59
विष्टि 24:18
पक्ष शुक्ल
योग इन्द्र 28:30
वार शुक्रवार
सूर्योदय 06:56
सूर्यास्त 18:14
चन्द्रमा मेष 09:41
राहुकाल 11.10 – 12.35
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1942 (शार्वरी)
मास माघ
शुभ मुहूर्त
अभिजीत 12:12 – 12:57

राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9611312076
नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।

error: Content is protected !!