राशिफल व पंचांग : 23 फरवरी, 2021, मंगलवार

राजेन्द्र गुप्ता
आज और कल का दिन खास
23 फरवरी : जया एकादशी आज।
24 फरवरी : प्रदोष व्रत कल।

आज का राशिफल
=============
23 फरवरी, 2021, मंगलवार
************************
मेष राशि: आपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्फूर्ति का अनुभव होगा। घर का वातावरण आनंददायी रहेगा। आर्थिक लाभ होगा। सामाजिक दृष्टि से आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों, स्नेहीजनों के साथ आमोद-प्रमोद और प्रवास-पर्यटन काअवसर प्राप्त होगा। विवाहिताओं कोमायके से लाभ हो सकता है व अच्छे समाचार मिल सकते हैं।

वृषभ राशि: आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। आकस्मिक खर्च होने की आशंका है। विद्यार्थियों को पढ़ने-लिखने में विघ्न आ सकता है। मध्याह्न के बाद घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। आरोग्य में सुधार होगा। कार्य सफलता से यश प्राप्त होगा। व्यवसाय में साथ काम करने वालों का सहयोग मिलेगा। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे।

मिथुन राशि: आज आपको जमीन, मकान आदि डॉक्यूमेंट्स के विषय में सावधानी बरतनी होगी। परिजनों के साथ बिना कारण तनाव बढ़ सकता है। संतान के भविष्य की चिंता हो सकती है। विद्या, अभ्यास में विध्न आ सकता है। आकस्मिक धन खर्च की आशंका है। मित्रों से मुलाकात होगी, मन प्रसन्न रहेगा।

कर्क राशि: आज का दिन आध्यात्मिक दृष्टि से अच्छा है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रखेगा। आज आप कुछ अधिक ही संवेदनशील अनुभव करेंगे। मध्याह्न के बाद स्फूर्ति का अभाव हो सकता है। परिजनों के साथ मतभेद हो सकता है। धन खर्च होगा।

सिंह राशि: व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन शुभफलदायी है। व्यापार तथा आय में वृद्धि होगी। परिवार के लोगों के साथ आनंदपूर्वक समय गुजरेगा। मध्याह्न के बाद किसी कार्य में बिना सोचे-समझे निर्णय न लें। अपनों से लाभ होगा। मित्रों-स्वजनों से मुलाकात होगी। प्रतिस्पर्धियों का सामना आप कर सकेंगे। किसी कारणवश व्यय अधिक हो सकता है।

कन्या राशि: आज आपका दिन शुभफलदायी है। अपनी वाणी के प्रभाव से आप लाभदायी और प्रेम भरे संबंधों को स्थापित कर सकेंगे। आपकी वैचारिक समृद्धि अन्य जनों को प्रभावित कर सकेगी। व्यावसायिक दृष्टि से भी आज का दिन लाभदायी होगा। मन आनंदित रहेगा। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। परिवार में वातावरण आनंदप्रद रहेगा।

तुला राशि: आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। आकस्मिक खर्च में सावधानी बरतें। मित्रों के साथ उग्र चर्चा या झगड़े न हों, ध्यान रखें। कोर्ट-कचहरी की कार्यवाही से आज संभलकर चलें। मध्याह्न के बाद स्थिति में सुधार होगा। वाणी की मधुरता से लोग प्रभावित होंगे। मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे।

वृश्चिक राशि: आपको अनेक क्षेत्रों में लाभ और यश-कीर्ति प्राप्त होगी। धन की प्राप्ति के लिए योग अच्छा है। मित्रों के पीछे धन खर्च हो सकता है। परिजनों के साथ घूमने जाने का भरपूर आनंद आप उठा सकेंगे। मध्याह्न के बाद आपको शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता का अनुभव करना पड़ सकता है। किसी के साथ अहम् की टक्कर न हो, ध्यान रखें।

धनु राशि: दिन लाभकारी होगा। घर और कार्यक्षेत्र दोनों में आनंद का माहौल रहेगा, आप प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में लाभ होगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। अनेक क्षेत्रों में यश-कीर्ति प्राप्त होगी। आय और व्यापार, दोनों में वृद्धि होगी।

मकर राशि: आज का दिन पूर्ण रूप से शुभ फलदायी है। विदेश में स्थित स्नेहीजनों के समाचार से आपका मन प्रफुल्लित होगा। धार्मिक यात्रा की संभावना है। आपकी कार्य-योजना पूरी होगी। व्यवसायी वर्ग को व्यवसाय में लाभ होगा।

कुंभ राशि: आज का दिन शुभफलदायी होगा। क्रोध और वाणी पर आज संयम रखें। परिजनों के साथ वाद-विवाद में न पड़ें। मध्याह्न के बाद मित्रों के साथ आपका समय आनंदपूर्वक बीतेगा। धार्मिक प्रवास भी होगा। विदेश से समाचार मिलेंगे।

मीन राशि: दिन शांति और सुख से बीतेगा। किसी मनोरंजक स्थल पर मित्रों या परिचितों के साथ आनंद पूर्वक समय गुजारेंगे।। व्यापार में साझेदारों के साथ व्यवहार अच्छा रहेगा। मध्याह्न के बाद स्वास्थ्य और परिजनों के साथ मतभेद न हो, ध्यान रखें। वाणी पर संयम रखना होगा। अधिक व्यय होने की आशंका है।

आज का पंचांग
============
23 फरवरी, 2021
*****************
तिथि एकादशी, 18:07
नक्षत्र आर्द्रा 12:31
करण विष्टि, 18:07
बव 30:13
पक्ष शुक्ल
योग आयुष्मान 28:34
वार मंगलवार
सूर्योदय 06:52
सूर्यास्त 18:16
चन्द्रमा मिथुन
राहुकाल 15.25 – 16.51
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1942 (शार्वरी)
मास माघ
शुभ मुहूर्त
अभिजीत 12:12 – 12:57

राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9611312076
नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।

error: Content is protected !!