नेहरू जी को 57वीं पुण्यतिथि पर उनके योगदान को याद कर उनको श्रद्धा सुमन Part 4

j k garg
नेहरू के समय में एक और अहम फ़ैसला भाषाई आधार पर राज्यों के पुनर्गठन का था। इसके लिए राज्य पुनर्गठन क़ानून (1956)पास किया गया। आज़ादी के बाद भारत में राज्यों की सीमाओं में हुआ यह सबसे बड़ा बदलाव था। इसके तहत 14राज्यों और छह केंद्र शासित प्रदेशों की स्थापना हुई। इसी क़ानून के तहत केरल और बॉम्बे को राज्य का दर्जा मिला। संविधान में एक नया अनुच्छेद जोड़ा गया जिसके तहत भाषाई अल्पसंख्यकों को उनकी मातृभाषा में शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार मिला |

आजाद भारत में जहाँ सरदार पटेल ने अपनी सूझबूझ से सभी राजे-रजवाड़ों का भारत में विलय करवाकर एक संघटित राष्ट्र का स्वरूप दिया वहीं नेहरू ने भारत को एक शक्तिशाली आर्थिक नींव देने के लिए आवश्यक योजनाएं बनाई और उनके क्रियान्वयन के लिये उपयुक्त वातावरण भी।

नेहरू जी की 59वीं पुण्यतिथि भारत के नवनिर्माण के महान शिल्पकार के रूप में श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन करें

जे.के गर्ग

error: Content is protected !!