कोरना संक्रमन की महामारी में सच्चे वारियर्स देवदूत डॉक्टर्स

( भारतीय राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस डॉक्टर्स डे -एक जुलाई) part 2

j k garg
माँ हमारे जीवन की सबसे पहली डॉक्टर है जो जीवन भर हमारी देखभाल करती है | ईश्वर सबके जीवन की रक्षा खुद से नही कर पाते इसलिए इस धरती पर अपने दूत के रूप में डॉक्टर को भेज दिया। बीमारी से लड़ने की ताकत एक डॉक्टर ही हमे देता है। वो इन्सान डॉक्टर ही होता है जो रोते हुए आये मरीज को हँसाते हुए भेजता है। जीवन जीना एक कला है जिन्हें जीने के लिए माँ बाप के बाद एक डॉक्टर की ही सलाह की जरूरत पड़ती है। आधी से अधिक बीमारी तो डॉक्टर के सांत्वना से ही ठीक हो जाती है निसंदेह डॉक्टर इस संसार के वास्तविक हीरो होते है जो देवदूत बन कर हमारे जीवन की रक्षा करते है।

error: Content is protected !!