अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में तीन जगह निर्माण कार्य का देवनानी ने किया शुभारंभ

बड़ी नागफणी श्री आनंद गोपाल गौशाला में हाॅल, श्री पुष्कर आदि पशुशाला में नाला और वाल्मीकि बस्ती में सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य हुए शुरू, इन सभी कार्यों के लिए देवनानी ने विधायक फंड से धन किया स्वीकृत
अजमेर, 27 जून। पूर्व शिक्षा मंत्री व विधायक अजमेर उत्तर वासुदेव देवनानी ने अपने विधानसभा क्षेत्र में तीन स्थानों पर निर्माण और विकास कार्यों का शुभारंभ किया। देवनानी ने बड़ी नागफणी स्थित श्री आनंद गोपाल गौशाला में हाॅल निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इसके लिए उन्होंने विधायक फंड से करीब 5 लाख रूपए आवंटित किए हैं। इस गौशाला में हाॅल निर्माण की लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही है। कार्य शुभारंभ करने के बाद देवनानी ने यहां बनी कबूतरशाला और बावड़ी के हुए पुनर्निर्माण कार्य का अवलोकन भी किया। उन्होंने इस बात पर संतोष जताया कि यह गौशाला निरंतर विकास की ओर अग्रसर है। उन्होंने गऊ पूजन भी किया।
देवनानी ने पुष्कर रोड स्थित श्री पुष्कर गौआदि पशुशाला में तीन लाख रूपए की लागत से बनने वाले नाले के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। देवनानी ने इस कार्य के लिए विधायक फंड से करीब तीन लाख रूपए स्वीकृत किए हैं। यह नाला इसी गौशाला से निकल रहा है। बरसात व अन्य दिनों में पहाड़ों से पानी बहकर इसी नाले में आता है, जिससे गौशाला में रहने वाली गायों को काफी परेशानी होती है। अब नाला बन जाने से पानी सीधा आगे बढ़ेगा और गौशाला में नहीं आएगा। इससे गायों को राहत मिलने के साथ उनकी रक्षा भी हो सकेगी। यहां भी देवनानी ने गऊ पूजन किया।
वाल्मीकि बस्ती की सुध लेने वाले देवनानी पहले विधायक
इसी प्रकार देवनानी ने भोपों का बाड़ा स्थित वाल्मीकि बस्ती में सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इसके लिए उन्होंने विधायक कोष से साढ़े सात लाख रूपए स्वीकृत किए हैं। आजादी के बाद पहली बार विकास कार्य शुरू हुए हैं, जिससे बस्ती के लोगों को काफी राहत मिलेगी। बस्तीवासियों ने देवनानी का इस बात के लिए आभार जताया कि उन्होंने इस बस्ती की सुध ली। वरना इससे पहले किसी भी जनप्रतिनिधि ने सुध नहीं ली थी।
तीनों जगह देवनानी का स्वागत, यह भी रहे मौजूद
तीनों जगह देवनानी का गर्मजोशी के साथ का मालाएं पहना कर स्वागत किया गया। इस मौके पर पार्षद ज्ञान सारस्वत, सुभाष जाटव, अनिल नरवाल, सुरेश नवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता सीताराम शर्मा, सुलोचना शुक्ला, नरसिंह बंजारा, राजेंद्र राठौड़, रमेश टेलर, संतोष मेघवंशी, आदित्य ढलवाल, तेजेंद्र साहनी आदि भी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!