कोरोना के डेल्टा वायरस और ओमिक्रॉन संक्रमण के साये मै नव वर्ष 2022 को सुखमय स्वस्थ खुशहाल बनाने के आसान उपाय part 2

dr. j k garg
नव वर्ष में अपने जीवन को सुखी खुशहाल स्वस्थ आनन्द दायक मनाने के लिये निम्न उपायों को अपनाएं |
खुशी आदमी के भीतर ही होती है तथा रिलेक्स मन ही प्रगति और खुशहाली का प्रवेशद्वार है| वास्तव में सभी इन्सान और अन्य प्राणी अविनाशी पवित्र और शांती प्रिय आत्मायें हैं और परमपिता परमात्मा की संतान है जिसका कोई रंग नहीं ना ही कोई धर्म ना ही कोई लिंग है धर्म का चेहरा तो उनको समाज ने दिया है| याद रक्खें कोई धर्म आपस में घृणा और वैर करना नहीं सिखाता है | आपस में वैमनस्य फैलाने का काम तो तथाकथित धर्म के स्वार्थी ठेकेदार ही करते हैं| सद्दभाव के लिये हर इंसान को बापूजी के भजन ईश्वर अल्लाह एक ही नाम, सबको सन्मति दे भगवान” का सच्चे दिल से पालन करना चाहिए | सुखी जीवन के लिए सभी को स्नेह, प्रेम और प्यार दें | याद रखे कि आशाओं का जीवन काल अनंत होता है वहीं दूसरी तरफ निराशा और असफलता का जीवनकाल अल्प एवं छोटा होता है इसलिए निराशा और असफलताओं के निराशाजनक वातावरण में आशा का दीपक जलाये रखें और घनघोर अंधकार मे भी प्रकाश की किरणें की खोज करें | अपने आस पास के लोगों के के दुःखदर्द एवं पीड़ा को समझें, उनकी मदद करें उनके दुःख दर्द तकलीफों को दूर करने मै मदद करें और सदेव करुणामय संवेदनशील बने |

error: Content is protected !!